{"_id":"5c39dd92bdec227347764601","slug":"anupam-kher-film-the-accidental-prime-minister-gets-leaked-by-tamilrockers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रजनीकांत की 'पेट्टा' के बाद अनुपम खेर की 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' भी ONLINE लीक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रजनीकांत की 'पेट्टा' के बाद अनुपम खेर की 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' भी ONLINE लीक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 12 Jan 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
the accidental prime minister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रजनीकांत की फिल्म पेट्टा के ऑनलाइन लीक होने के बाद अनुपम खेर स्टारर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' लीक हो गई है। ये फिल्म पाइरेसी वेबसाइट तमिल रॉकर्स द्वारा लीक की गई है।
2 of 5
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
इस वेबसाइट पर कई भाषाओं के पाइरेटेड वर्जन की फिल्मों को भी लीक किया जाता है। हालांकि इस वेबसाइट पर अधिकतर दक्षिण भारतीय फिल्में लीक होती हैं। पिछले कुछ समय से इस वेबसाइट ने न सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बल्कि बॉलीवुड की भी नींद उड़ा रखी है। वेबसाइट पर बैन लगने के बावजूद भी वेबसाइट दूसरे डोमेन नेम से फिल्में लीक कर रही है।
3 of 5
The Accidental Prime Minister
इस वेबसाइट से जुड़े लोगों को अप्रैल 2018 में गिरफ्तार भी किया गया। इससे पहले भी दिसंबर 2016 और सितंबर 2017 में इसके मालिक गिरफ्तार हो चुके हैं। सरकार Tamil Rockers को कई बार ब्लॉक कर चुकी है लेकिन यह वेबसाइट नए डोमेन नाम और आईपी एड्रेस के साथ फिर सक्रिय हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
the accidental prime minister
बता दें 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले यह फिल्म काफी विवादों में रही थी, जिसके बाद फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' का अच्छा खासा प्रमोशन हो गया। कांग्रेस पार्टी ने इस फिल्म की जमकर आलोचना की थी और प्रदर्शन भी किया था। अनुपम खेर की फिल्म ने पहले दिन करीब 5-6 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
5 of 5
the accidental prime minister
फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं और सोनिया गांधी के किरदार में जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट हैं। मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारु की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर आधारित है। फिल्म में संजय बारु का किरदार अक्षय खन्ना निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।