सब्सक्राइब करें

फोटोग्राफर को देखते ही रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर पूछा ऐसा सवाल, बदले में मिला ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 05 Apr 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor asked photographer from where you buy these slippers at Mumbai Airport video viral
Ranbir Kaoor at Mumbai Airport - फोटो : instagram

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को बॉलीवुड का 'शाय ब्वॉय कहा जाता है। जब वह मीडिया से बात करते हैं तो उनका यह स्वभाव साफ नजर आता है। हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें रणबीर ने फोटोग्राफर से एक ऐसा सवाल पूछा जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। रणबीर का यह वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है।

Trending Videos
Ranbir Kapoor asked photographer from where you buy these slippers at Mumbai Airport video viral
Ranbir Kapoor - फोटो : amar ujala

इस वीडियो में आप देखेगें कि रणबीर कपूर जैसे ही एयरपोर्ट पर नजर आते हैं तो सारे फोटोग्राफर और वीडियो पत्रकार रणबीर की तस्वीरें खींचने और वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। तभी रणबीर एक फोटोग्राफर से एक ऐसा सवाल कर देते हैं जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। रणबीर फोटोग्राफर को कहते हैं - 'ये चप्पल कहां से ली?' रणबीर की बात सुनकर फोटोग्राफर कहता है 'अंधेरी स्टेशन।' इस वीडियो को फेमस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ranbirkapoor says where did you buy these chappals? Our man says from Andheri station.😛😛😛

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor asked photographer from where you buy these slippers at Mumbai Airport video viral
Alia Bhatt Ranbir Kapoor - फोटो : twitter

वीडियो में रणबीर को फोटोग्राफर की चप्पल पसंद आ गई यह तो पता चल रहा है लेकिन फोटोग्राफर की चप्पल का वीडियो या फिर तस्वीर सामने नहीं आई। रणबीर फिल्म इंडस्ट्री में अपने फैशन और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में जी सिने अवॉर्ड में उन्हें 'संजू' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। हालांकि यह अवॉर्ड पाते ही वह ऋषि कपूर को लेकर काफी भावुक नजर आए थे। रणबीर ने कहा- 'मैं इस अवॉर्ड को अपने पापा को डेडिकेट करना चाहता हूं। इस वक्त वह अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।'

Ranbir Kapoor asked photographer from where you buy these slippers at Mumbai Airport video viral
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor, Ranbir Kapoor - फोटो : social media

रणबीर ने आगे कहा- 'जब भी मैं उनसे बात करता हूं वह केवल फिल्मों की बात करते हैं। वह फिल्म में लोगों की परफॉर्मेंस और उसका रिस्पांस कैसा मिल रहा है उसके बारे में पूछते रहते हैं। वह मुझसे यह भी कहते हैं कि तुम इस सीन में क्या कर रहो? आजकल उनके मन में असुरक्षा की भावना आ गई है। वह अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि जब मैं ठीक होकर वापस आऊंगा तो क्या मुझे फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिलेगा? क्या लोग फिल्म्स ऑफर करेंगे? क्या फिर से फिल्मों में एक्टिंग कर पाऊंगा?' 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor asked photographer from where you buy these slippers at Mumbai Airport video viral
आलिया, रणवीर और ऋषि कपूर - फोटो : file photo

रणबीर इन दिनों आलिया भट्ट से अफेयर को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने कोई आधिकारिक एलान तो नहीं किया लेकिन दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर के भारत आते ही रणबीर और आलिया के पेरेंट्स शादी की बात को आगे बढ़ाएंगे। खबरों की मानें दोनों परिवार आलिया और रणबीर की शादी के लिए तैयार हैं बस ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। फिल्मों की बात करें तो रणबीर के पास इस वक्त 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' दो बड़े बजट की फिल्में हैं। 
  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed