{"_id":"5b58261b4f1c1b48748b6dff","slug":"ranbir-kapoor-hike-his-fees-after-sanju-become-the-blockbuster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' के ब्लॉकबस्टर बनते ही रणबीर कपूर ने दिखाए तेवर, बढा़ई इतनी फीस सलमान भी रह गए पीछे ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' के ब्लॉकबस्टर बनते ही रणबीर कपूर ने दिखाए तेवर, बढा़ई इतनी फीस सलमान भी रह गए पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर अब तक 333 से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 'संजू' की छप्परफाड़ कमाई से न केवल रणबीर कपूर के करियर को नई उड़ान मिली बल्कि रणबीर की ब्रांड वैल्यू भी काफी बढ़ गई है। यहां तक की लोग रणबीर को मुहं मांगी कीमत देने के लिए भी तैयार हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं रणबीर ने बाजार में अपनी बढ़ती डिमांड को लेकर एंडोर्समेंट के लिए अपनी फीस दोगुनी कर दी है।
2 of 5
sanju
सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर एक विज्ञापन के लिए करीब 12 करोड़ लेते हैं ऐसे में उनकी दोगुनी फीस का अंदाजा खुद ही लगा सकते है। लेकिन इतना जरूर है कि रणबीर कपूर ने फीस के मामले में बॉलीवुड के दबंग खान को भी पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक सलमान एक विज्ञापन के करीब 8 करोड़ लेते है।
3 of 5
sanju
'संजू' रिलीज से पहले रणबीर कपूर के तारे गर्दिश में थे क्योंकि उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही थी। ऐसे में 'संजू' का ताबड़तोड़ कलेक्शन रणबीर के लिए किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranbir Kapoor
जानकारी के मुताबिक 'संजू' की जबरदस्त सफलता के बाद रणबीर के पास विज्ञापन की होड़ लग गई है। हर कोई यही चाहता है कि रणबीर उनके प्रोडक्ट्स को एंडोर्स करें। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणबीर कपूर की टीम पूरी तरह से इस बात के लिए तैयार कि रणबीर को कौन से शूट करने हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Ranbir Kapoor
आपको बता दें, 'संजू' रणबीर कपूर के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने पहले दिन से अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। 'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को स्क्रीन पर उतारा गया है। 'संजू' फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।