फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायरल वीडियो: रणबीर ने पैर से मारी आलिया भट्ट के लहंगे को लात, भड़के यूजर्स बोले- इससे शादी मत करना

Wed, 01 Dec 2021 09:14 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 01 Dec 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
Ranbir kapoor kicked alia bhatt lehanga in diwali party video goes viral users asked her to dump him
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के पॉवर कपल माने जाते हैं। दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र अभी रिलीज भी नहीं हुई है लेकिन दो साल से उनके रिश्ते की चर्चा है। अक्सर कई मौके पर दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताते नजर आ जाते हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि बहुत जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इसी बीच आलिया और रणबीर का कुछ समय पहले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर कई यूजर्स गुस्से से भर गए हैं और आलिया को रणबीर से ब्रेकअप करने के लिए कह रहे हैं।



यूजर्स का फूटा रणबीर पर गुस्सा

दरअसल दीवाली के मौके पर आलिया और रणबीर साथ नजर आए थे। आलिया ने बैंगनी रंग का सब्यसाची का लहंगा पहना तो वहीं एंब्रॉयड्रेड कुर्ते में रणबीर भी बेहद हैंडसम लग रहे थे। उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थीं। इसी दौरान एक वीडियो है जो फिर चर्चा में आ गया है और उसे देखकर यूजर्स रणबीर पर नाराजगी जता रहे हैं।

Ranbir kapoor kicked alia bhatt lehanga in diwali party video goes viral users asked her to dump him
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में दिख रहा है कि आलिया सीढ़ियों से नीचे उतरती हैं तो उनका दुपट्टा पीछे की ओर रहता है और रणबीर पैर से दुपट्टा हटाते हैं। अब आलिया को लेकर रणबीर के इस व्यवहार पर यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। यूजर्स का कहना है कि रणबीर को आलिया की कद्र नहीं है और वह उन्हें सम्मान नहीं दे सकते।यहां तक कि कई लोगों ने यह भी कह दिया कि आलिया को शादी से पहले ही रणबीर के साथ ब्रेकअप कर लेना चाहिए।



Ranbir kapoor kicked alia bhatt lehanga in diwali party video goes viral users asked her to dump him
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस कपल की शादी को लेकर पहले आ रही खबरों के मुताबिक दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले थे, हालांकि अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस कपल ने अपनी शादी करीब एक साल यानी दिसंबर 2022 तक के लिए टाल दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir kapoor kicked alia bhatt lehanga in diwali party video goes viral users asked her to dump him
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर और आलिया के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया दोनों इस पूरे साल लगातार अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने वाले हैं। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल के चलते दोनों ने यह फैसला किया है। 

विज्ञापन
Ranbir kapoor kicked alia bhatt lehanga in diwali party video goes viral users asked her to dump him
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : ट्विटर

रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शादी के लिए तैयार हैं और अगर अगर महामारी नहीं आई होती तो वह शादी कर चुके होते। हालांकि आलिया हमेशा शादी के सवाल पर यही कहती नजर आती हैं कि अभी उन्हें अपना करियर देखना है। ऐसे में फिलहाल दोनों ने शादी की खबरों पर विराम लगा दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed