फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड से हुआ आलिया भट्ट का आमना-सामना, ऐसे दिया रिएक्शन

Sat, 10 Nov 2018 03:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor meet alia bhatt ex boyfriend siddharth malhotra in diwali party
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें इन दिनों गॉसिप के गलियारों में जोरों पर हैं। यही नहीं दोनों के घरवाले भी अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। रणबीर के करीबियों का कहना है कि उनके घरवाले आलिया का खुले दिल से स्वागत कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर भी रणबीर और आलिया कई पार्टियों में साथ देखे गए।

ranbir kapoor meet alia bhatt ex boyfriend siddharth malhotra in diwali party
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo

शाहरुख खान ने अपने घर पर दिवाली की ग्रैंड पार्टी आयोजित की। एक मैगजीन के मुताबिक इस पार्टी में आलिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पहुंचे थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा का सामना रणबीर कपूर से हुआ। दोनों केवल हाथ मिलाए और आगे बढ़ गए। पार्टी में रणबीर बाकी मेहमानों से मिलने लगे।

ranbir kapoor meet alia bhatt ex boyfriend siddharth malhotra in diwali party
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo

दूसरी ओर ऐसी ही स्थिति कटरीना और आलिया के साथ भी हुआ। बता दें कि कटरीना रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। जब उनके सामने आलिया आईं तो कटरीना थोड़ी असहज हो गईं, क्योंकि वहां पहले से ही फोटोग्राफर्स मौजूद थे दोनों ने साथ में तस्वीर खिंचवाई लेकिन जल्द ही दोनों वहां से अलग हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor meet alia bhatt ex boyfriend siddharth malhotra in diwali party
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo
डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को आगे लेकर जाना चाहते हैं। सूत्रों की मानें तो आलिया और रणबीर साल 2019 में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर के परिवार से जुड़े करीबी रिश्तेदार की मानें तो सिर्फ रणबीर ही आलिया को नहीं बल्कि उनके माता-पिता भी आलिया को बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन
ranbir kapoor meet alia bhatt ex boyfriend siddharth malhotra in diwali party
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : file photo

इसके साथ ही कहा कि 'रणबीर के दिमाग में शादी की बात जरूर है। यह दोनों इस वक्त सिर्फ ऋषि कपूर की अच्छी सेहत का इंतजार कर रहे हैं ताकि शादी की तारीख के बारे में बात हो सके।' आपको बता दें, ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान से ही इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद दोनों का साथ में डिनर करना और एक साथ हाथ में हाथ डाले दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed