सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: 'एनिमल' से पहले इन फिल्मों में अलग अवतार में नजर आए रणबीर कपूर, अभिनय से तोड़ी चॉकलेट बॉय की छवि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 Nov 2023 10:07 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor moved away chocolate boy image animal raajneeti rockstar rocket singh salesman of the year barfi
रणबीर कपूर - फोटो : Social media

रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने निजी जीवन के बारे में मुखर रहने के लिए भी जाने जाते हैं। 2007 में संजय लीला भंसाली की 'सांवरिया' से अभिनय की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। इसके बाद उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में काम कर लाखों लड़कियों का दिल धड़काया, जिसके बाद उनकी छवि चॉकलेट बॉय वाली हो गई। वहीं अब वे ऐसे फिल्में कर रहे हैं, जो उनकी इस छवि को तोड़ रही हैं। आइए उन फिल्म पर एक नजर डालें, जब रणबीर कपूर अपने चॉकलेट बॉय किरदार से दूर चले गए।

Trending Videos
ranbir kapoor moved away chocolate boy image animal raajneeti rockstar rocket singh salesman of the year barfi
एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में 23 नवंबर को रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। वे अपने पिता के प्यार में एक जानवर बन जाते हैं और पिता पर गोली चलाने वाले खलनायक को मार डालने की सोचते हैं। इस फिल्म में अभिनेता का एक खूंखार अवतार देखने को मिला है, जिसे देख कोई नहीं पहचान सकता कि वे कभी चॉकलेट बॉय बन लड़कियों का दिल धड़काते थे। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor moved away chocolate boy image animal raajneeti rockstar rocket singh salesman of the year barfi
रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर - फोटो : Social media

फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' में रणबीर कपूर ने बीकॉम पास हरप्रीत सिंह बेदी का किरदार निभाया है, जिसने लगभग 39 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक किया है, जो एक बड़ी कॉर्पोरेट कंप्यूटर असेंबली और सर्विस कंपनी में सेल्समैन बन जाता है। शिमित अमीन द्वारा निर्देशित यह 2009 में रिलीज हुई थी। इसमें डी. संतोष, गौहर खान और नवीन कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ranbir kapoor moved away chocolate boy image animal raajneeti rockstar rocket singh salesman of the year barfi
रॉकस्टार  - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकस्टार
'रॉकस्टार' में रणबीर कपूर ने दिल्ली के एक जाट लड़के की भूमिका निभाई, जो हिंदू कॉलेज में पढ़ता है और एक रॉकस्टार बनने का सपना देखता है। नरगिस ने 2011 में इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस महीने की शुरुआत में फिल्म ने 12 साल पूरे कर लिए। इसमें अदिति राव हैदरी, पीयूष मिश्रा, शेरनाज पटेल, कुमुद मिश्रा और शम्मी कपूर भी महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
ranbir kapoor moved away chocolate boy image animal raajneeti rockstar rocket singh salesman of the year barfi
राजनीति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजनीति
काफी विवादों के बीच 'राजनीति' 4 जून 2010 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म की कहानी भारतीय महाकाव्य महाभारत से प्रेरित थी। रणबीर कपूर ने जन शक्ति पार्टी के कार्यकारी के छोटे बेटे की भूमिका निभाई। उनका किरदार अर्जुन पर आधारित है। 'राजनीति' प्रकाश झा द्वारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला, प्रकाश झा और पूजा शेट्टी देवड़ा द्वारा निर्मित थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed