रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। इसने अब तक की कमाई से कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म में मंगलवार को 13 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब तक 153.99 करोड़ का कुल कारोबार कर लिया है। फिल्म के साथ इसके गाने भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन रणबीर की कई ऐसी फिल्में हैं जिनके गाने तो खूब चले लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म फेल हो गईं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की इन फिल्मों के गाने रहे सुपरहिट, लेकिन बॉक्स ऑफिस कमाल नहीं दिखा सकीं मूवीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म सांवरिया रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म का म्यूजिक काफी हिट हुआ था। लेकिन संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। यह फिल्म शाहरुख खान की ओम शांति ओम के साथ रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 20.92 करोड़ ही कमा सकी थी।
रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म रॉय साल 2015 में रिलीज हुई थी। विक्रमजीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के अलावा जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे। फिल्म के गाने चार्टबस्टर साबित हुए थे। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नाकाम साबित हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 44.52 करोड़ का ही बिजनेस किया था।
रणबीर की इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी ज्यादा चर्चा थी। अनुराग बासु और रणबीर की हिट जोड़ी बर्फी के बाद एक बार फिर एक साथ काम कर रही थी। फिल्म के गाने भी काफी सुपरहिट रहे हालांकि फिल्म दर्शकों पर जादू न चला सकी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म ने कुल 54.16 करोड़ का कारोबार किया था।
इस फिल्म से रणबीर कपूर को भी काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। इसकी वजह इम्तियाज अली थे। फिल्म का निर्देशन उन्होंने ही किया था। इस फिल्म से पहले वह रणबीर के साथ रॉकस्टार बना चुके थे। तमाशा के गाने जबरदस्त हिट रहे लेकिन फिल्म को लोगों ने रिजेक्ट कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन काफी ठंडा रहा। यह 67.26 करोड़ का ही कारोबार कर सकी।