फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manan Bhardwaj Interview: मिलिए कश्मीर रचने वाले नॉर्थ के ‘रहमान’ से, गुरुग्राम में रहकर बनाया एनिमल का संगीत

Thu, 07 Dec 2023 10:31 AM IST
Virendra Mishra वीरेंद्र मिश्र
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Film Animal song Kashmir Music Director singer Manan Bhardwaj Interview with Amarujala
मनन भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

फिल्म 'एनिमल' को लेकर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसी फिल्म का एक गाना 'कश्मीर' भी धीरे- धीरे खूब लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने की खासियत यह है कि बिना म्यूजिक का यह गाना बना है। हिंदी सिनेमा के इतिहास शायद यह पहला मौका है, जब कोई गाना बिना संगीत के तैयार हुआ और लोग खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना कैसे बना, आइए जानते हैं इस गाने के संगीतकार और गायक मनन भारद्वाज से... 


Animal Album Review: ‘एनिमल’ का बिना म्यूजिक ये वाला गाना सुना क्या?, लौट आया बोलों और सुरों का जमाना

Ranbir Kapoor Rashmika Film Animal song Kashmir Music Director singer Manan Bhardwaj Interview with Amarujala
मनन भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कश्मीर में मिली कश्मीर की धुन 
मैं चार साल पहले कश्मीर गया था। मुझे कश्मीर बहुत अच्छा लगा। कश्मीर में घूमा, कश्मीर को समझा। वहां की खूबसूरत और  शांत वादियों में मेरे एक धुन गूंज रही थी। उस पर मैंने  एक गाना बनाया और टी सीरीज के सीएमडी भूषण कुमार को सुनाया। भूषण कुमार को वह गाना बहुत अच्छा लगा और उन्होंने अपने पास रख लिया।
Animal Review: हिंदी सिनेमा को मिला एल्फा एंग्री यंगमैन, रणबीर कपूर और रश्मिका की अदाकारी ने जमाया असली रंग

Ranbir Kapoor Rashmika Film Animal song Kashmir Music Director singer Manan Bhardwaj Interview with Amarujala
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वायस नोट पर ही गाने की शूटिंग 
जब फिल्म 'एनिमल' बन रही थी, उन्हीं दिनों मेरी फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा से मेरी मुलाकात हुई। नरेशन के समय एक सिचुएशन आई वहां पर मैंने वह गाना गाकर सुनाया। संदीप सर ने मेरा गाना गाते हुए रिकॉर्ड कर लिया। मुझे बाद में पता लगा कि उन्होंने वायस नोट पर वह गाना शूट भी कर लिया। जब वायस नोट पर गाना शूट हो गया तो उन्होंने उस गाने को कई बार सुना। संदीप सर ने फैसला किया कि इस गाने में और कुछ नहीं रखना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Film Animal song Kashmir Music Director singer Manan Bhardwaj Interview with Amarujala
मनन भारद्वाज-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह बहुत बड़ा प्रयोग था 
मैंने  संदीप सर से रिक्वेस्ट की, इसमें पियानो या फिर वायलन रख लेते हैं। लेकिन वह इसमें कोई भी म्यूजिक पीस नहीं रखना चाह रहे थे। एक दिन मैं  टी सीरीज के ऑफिस में बैठा था। एक बार फिर जब इस गाने की चर्चा चली तो  संदीप सर  खिड़की खोलकर बोले कि खिड़की के बाहर जो आवाज आ रही है। इसमें  मुझे बस यही म्यूजिक चाहिए।
Box Office Report: छह दिन में 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई एनिमल, वीकडेज में भी मजबूती से टिकी सैम बहादुर

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Rashmika Film Animal song Kashmir Music Director singer Manan Bhardwaj Interview with Amarujala
मनन भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'लग जा गले' से मिली प्रेरणा 
आज कल तो बिना म्यूजिक के गाने नहीं आते हैं। अब धीरे -धीरे 'कश्मीर' गाना बहुत लोकप्रिय हो रहा है और यह गाना अब लोगों के समझ में आ रहा है। जैसे अगर आप 'लग जा गले' गाने को गाए तो बिना म्यूजिक के भी आप उस गाने को गा सकते हैं। वैसे ही मैंने उस गाने को बनाने का प्रयास किया और यह बहुत बड़ा प्रयोग था। जो अब मुझे कामयाब होता दिख रहा है। अभी फिल्म में आप जो गीत सुन रहे हैं ,वह मैंने श्रेया घोषाल के साथ बिना म्यूजिक के जो दोबारा रिकॉर्ड किया था वह सुन रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed