सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बंपर कमाई के बावजूद बॉलीवुड का 'बाहुबली' नहीं 'संजू', इन 5 फिल्मों का तोड़ना पड़ेगा रिकार्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor sanju all time number 6 movie in india

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं लेकिन फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म का जलवा अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। इसी के साथ फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि 'संजू' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई वाली 6वीं फिल्म बन गई है। अब ऐसे में देखना है कि क्या 'संजू' इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं।

Trending Videos
ranbir kapoor sanju all time number 6 movie in india

बजरंगी भाईजान
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सलमान खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म 'बजरंगी भाईजान है।' फिल्म का कुल बजट 90 करोड़ था जबकि इसने घरेलू बॉक्सऑफिस पर कुल 433 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। जुलाई 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी एक ऐसे इंसान की है जो भारत में गुम हुई पाकिस्तानी लड़की को सीमा पार ले जाकर उसके घर पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor sanju all time number 6 movie in india

टाइगर जिंदा है
डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में सलमान खान और कटरीना कैफ ने खूब एक्शन किया था। भले ही क्रिटिक्स ने फिल्म को कुछ खास ना सराहा हो लेकिन दर्शकों ने 'भाईजान' को निराश नहीं किया। 210 करोड़ में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 434 करोड़ की कमाई की।  

ranbir kapoor sanju all time number 6 movie in india

पीके
राजकुमार हिरानी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पीके' में आमिर खान, अनुष्का शर्मा, बोमन ईरानी, सौरभ शुक्ला और संजय दत्त ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 489 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर तीसरे नंबर बरकरार है।

विज्ञापन
ranbir kapoor sanju all time number 6 movie in india
दंगल
आमिर खान की ही फिल्म 'दंगल' इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। 70 करोड़ में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ की कमाई की थी। पहलवान महावीर सिंह फोगाट की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को चीन में भी खूब सराहना मिली। आमिर खान के अलावा इसमें साक्षी तंवर और जायरा वसीम ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed