फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लॉकबस्टर बनते ही 'संजू' ने 'बाहुबली' के घमंड को किया चकनाचूर, 1 महीने बाद बनाया ये रिकॉर्ड

Mon, 06 Aug 2018 01:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju beats Prabhas Baahubali 2 record in Australia
sanju and baahubali 2
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 'संजू' फिल्म ने न केवल भारत में अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं बल्कि इस फिल्म ने रिलीज के एक महीने बाद एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस नए रिकॉर्ड से रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का कद इतना बढ़ गया है कि उस मुकाम तक पहुंच पाना बाकी फिल्मों के लिए मुश्किल है।
Ranbir Kapoor Sanju beats Prabhas Baahubali 2 record in Australia
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई से पहले दिन ही 'बाहुबली 2' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसके बाद मानों रिकॉर्ड तोड़ने की झड़ी ही लग गई। कुछ देर पहले ही फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक 'रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने ऑस्ट्रेलिया में कमाई के मामले में प्रभास की 'बाहबुली 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म तीसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन गई है।' 
 

 
Ranbir Kapoor Sanju beats Prabhas Baahubali 2 record in Australia
Baahubali
आंकड़ों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में कमाई के मामले में पहले नंबर पर 'पद्मावत', दूसरे नंबर पर 'दंगल' और तीसरे पर 'संजू' है। वहीं चौथे नंबर पर 'बाहुबली 2' और पांचवें नंबर पर 'पीके' फिल्म है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'संजू' फिल्म जल्द ही चीन में इतिहास रचेगी। खबरों की मानें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया में छप्परफाड़ कमाई करने के बाद रणबीर कपूर की 'संजू' अब चीन में डंका बजाएगी। फिल्म की अपार सफलता के बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज भी खुश है। जिसके बाद उन्होंने फिल्म से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju beats Prabhas Baahubali 2 record in Australia
sanju
फिल्म के सुपरहिट होते ही फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा- 'संजू पर चाइनीज डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिलचस्पी जताई है। जहां तक है कि संजू साल के अंत तक चीन में रिलीज हो सकती है। चाइनीज दर्शकों को भावुक फिल्में पसंद आती है। दंगल में बाप और बेटी की कहानी थी जिसे लोगों का खूब प्यार मिला था। इसी वजह से संजू फिल्म पर चीन के कई डिस्ट्रीब्यूटर्स अपनी दिलचस्पी ज्यादा दिखा रहे हैं।'
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju beats Prabhas Baahubali 2 record in Australia
sanju
'संजू' फिल्म से पहले बॉलीवुड की कई फिल्मों को चीन में रिलीज किया जा चुका है जिसमें दंगल, बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार और पैडमैन फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की 'संजू' फिल्म चीन में कितनी कमाई कर पाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed