{"_id":"5b4d5b324f1c1b4a748b54f4","slug":"ranbir-kapoor-sanju-film-box-office-collection-day-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरे हफ्ते भी जारी है रणबीर की 'संजू' की बंपर कमाई, 18वें दिन एक और रिकॉर्ड तोड़ किया सबको हैरान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीसरे हफ्ते भी जारी है रणबीर की 'संजू' की बंपर कमाई, 18वें दिन एक और रिकॉर्ड तोड़ किया सबको हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Jul 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने रिलीज के तीसरे हफ्ते भी अपनी धुआंधार कमाई से सबको हैरान कर दिया है। दिलजीत दोसांझ की 'सूरमा' रिलीज होने के बाद भी 'संजू' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत है जिसका सबूत लगातार इसका बढ़ता हुआ कलेक्शन है। तीसरे हफ्ते के वीकेंड के बाद भी सोमवार को 'संजू' का कलेक्शन चौंकाने वाला रहा।
sanju
'सूरमा' रिलीज होने के बाद रणबीर की संजू बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ऐसे में 'संजू' तीसरे हफ्ते जबरदस्त कमाई के बाद छठी हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है। तीसरे हफ्ते भी 'संजू' की बढ़ती रफ्तार को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'संजू' फिल्म चौथे हफ्ते तक 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
#Sanju crosses ₹ 300 cr mark... Remained ROCK-STEADY in Weekend 3, despite new films eating into the market share... Is now the 6TH HIGHEST GROSSING *Hindi* film... [Week 3] Fri 4.42 cr, Sat 7.75 cr, Sun 9.29 cr. Total: ₹ 316.64 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 16, 2018
sanju
'संजू' के कलेक्शन की बात करें तो इसके पहले हफ्ते की कमाई 202.51 करोड़, दूसरे हफ्ते की कमाई 92.67 करोड़ और तीसरे हफ्ते की अब तक की कमाई 316.64 करोड़ रही। वहीं सोमवार के कलेक्शन के बाद 'संजू' की कमाई का कुल आंकड़ा 319.30 के करीब पहुंच गया है।
#Sanju Third Monday- ₹ 2.80 cr nett. Grand Total- ₹ 319.30 . Film has crossed Bajrangi Bhaijaan & Sultan lifetime collection, looking to break #PK & #TigerZindaHai lifetime collection in coming days.
— Sumit kadel (@SumitkadeI) July 17, 2018
ALL TIME BlOCKBUSTER
विज्ञापन
विज्ञापन
sanju
रणबीर की 'संजू' का बॉक्स ऑफिस पर इतना लंबा सफर काबिले तारीफ रहा। शुरुआत से ही 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत रखी और सुपरफास्ट कमाई कर सभी को हैरान कर दिया। 'संजू' रणबीर कपूर की पहली ब्लॉक बस्टर फिल्म है जिसने उनके करियर को नई उड़ान दी है।
विज्ञापन
sanju
आपको बता दें, 'संजू' फिल्म संजय दत्त की बायोपिक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई है। 'संजू' में रणबीर के अलावा परेश रावल और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। रणबीर के अलावा विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इसके अलावा फिल्म में दिया मिर्जा,अनुष्का शर्मा और जिम सरभ हैं। इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है।