फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' की छप्परफाड़ कमाई के बाद मेकर्स का बड़ा फैसला, अरबों तक पहुंचेगा कलेक्शन

Thu, 19 Jul 2018 02:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film will release at China in December 2018
sanju
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म ने महज 20 दिन के अंदर 324 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'संजू' फिल्म जल्द ही चीन में इतिहास रचेगी। खबरों की मानें तो भारत में छप्परफाड़ कमाई करने के बाद रणबीर कपूर की 'संजू' अब चीन में डंका बजाएगी।
Ranbir Kapoor Sanju film will release at China in December 2018
sanju
रणबीर कपूर के करियर की 'संजू' पहली 300 करोड़ी फिल्म है। फिल्म की धुआंधार कमाई से न केवल रणबीर कपूर मालामाल हो गए हैं बल्कि संजय दत्त की झोली भी भर गई है। फिल्म की अपार सफलता के बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज भी खुश है। जिसके बाद उन्होंने फिल्म से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है।
Ranbir Kapoor Sanju film will release at China in December 2018
sanju
फिल्म के सुपरहिट होते ही फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा- 'संजू पर चाइनीज डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिलचस्पी जताई है। जहां तक है कि संजू साल के अंत तक चीन में रिलीज हो सकती है। चाइनीज दर्शकों को भावुक फिल्में पसंद आती है। दंगल में बाप और बेटी की कहानी थी जिसे लोगों का खूब प्यार मिला था। इसी वजह से संजू फिल्म पर चीन के कई डिस्ट्रीब्यूटर्स अपनी दिलचस्पी ज्यादा दिखा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film will release at China in December 2018
sanju
'संजू' के डिजिटल राइट्स हॉट स्टार और नेटफ्लिक्स दोनों को दिए गए हैं। यहां तक की स्ट्रीमिंग की तारीख भी जल्द ही ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें, 'संजू' से पहले बॉलीवुड की कई फिल्मों को चीन में रिलीज किया जा चुका है जिसमें दंगल, बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार और पैडमैन फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Sanju film will release at China in December 2018
sanju
आपको बता दें, 'संजू' फिल्म ने रिलीज के दिन से अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'संजू' फिल्म रणबीर के करियर की पहली सुपरडुपर हिट फिल्म है जिसने कमाई के मामले में बाहुबली को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि 'संजू' के बॉक्स ऑफिस पर इतने बेहतरीन कलेक्शन के पीछे उसका सोलो रिलीज होना भी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed