फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shamshera BO Report: साउथ इंडस्ट्री में धमाल नहीं मचा पाए रणबीर, तमिल-तेलुगू भाषा में किया महज इतना कलेक्शन

Sun, 24 Jul 2022 03:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Jul 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Shamshera Movie Box Office Collection in South States is very Low than Expectations
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। हालांकि इस फिल्म को लोगों को मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10.10 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को नहीं मिला। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 10.75 करोड़ रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 21 करोड़ रुपए हो गया है। इस फिल्म को काफी बड़े स्तर पर रिलीज किया गया है। इस पैन इंडिया रिलीज फिल्म को दक्षिण भारत में भी लोगों ने सिरे से नकार दिया है। 

Ranbir Kapoor Shamshera Movie Box Office Collection in South States is very Low than Expectations
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ के लोगों ने नकारी फिल्म 

आमतौर पर साउथ की फिल्मों को हिंदी पट्टी में काफी प्यार मिलता है। इसी प्यार की वजह से दक्षिण भारतीय फिल्में जबरदस्त कलेक्शन करने में कामयाब रहते हैं। 'बाहुबली', 'बाहुबली 2', 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। हालांकि हिंदी फिल्मों को साउथ में इस तरह का प्यार कभी नहीं मिलता है। रणबीर कपूर की शमशेरा के हालिया कलेक्शन से इस बात को आसानी से समझा जा सकता है। केजीएफ जैसी इस पीरियड ड्रामा फिल्म को साउथ के लोगों ने दिखाने की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसकी वजह से दक्षिण राज्यों में भी इसका कलेक्शन काफी ठंडा रहा है।

Ranbir Kapoor Shamshera Movie Box Office Collection in South States is very Low than Expectations
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ में उम्मीद से कम रहा कलेक्शन

उम्मीद की जा रही थी कि साउथ में रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा अच्छा प्रदर्शन करेगी लेकिन इसके दो दिन के कलेक्शन ने फिल्म से जुड़े लोगों को काफी निराश किया है। फिल्म ने तमिल भाषा में फिल्म का पहले दिन का बिजनेस केवल पांच लाख रहा है। वहीं शनिवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कोई उछाल देखने को नहीं मिला। दूसरे दिन की कमाई के बाद तमिल भाषा में फिल्म का कुल कलेक्शन 10 लाख रुपए हो गए हैं। वहीं तेलुगू भाषा की बात करें तो फिल्म पहले दिन 10 लाख रुपए ही बटोर सकी। वहीं दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन गिरकर महज 6 लाख रुपए रह गया। इसी के साथ तेलुगू में फिल्म ने अब तक महज 16 लाख का बिजनेस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Shamshera Movie Box Office Collection in South States is very Low than Expectations
केजीएफ 2, बाहुबली 2 - फोटो : social media
हिंदी पट्टी में बाहुबली 2 और केजीएफ 2 का वीकेंड कलेक्शन
 
फिल्म गुरुवार शुक्रवार शनिवार  रविवार
केजीएफ चैप्टर 2 53.95 करोड़ 46.79 करोड़ 42.9 करोड़ 50.35 करोड़
बाहुबली 2 -- 41 करोड़ 40.50 करोड़ 46.50 करोड़

दक्षिण भारत में शमशेरा का रहा ये हाल
फिल्म तमिल  तेलुगू
शमशेरा 10 लाख  16 लाख

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed