बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग शमशेरा को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते दिनों जारी हुए फिल्म के पोस्टर और टीजर को देखने के बाद से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 24 जून को रिलीज होने वाला है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले फिल्म के मेकर्स ने शमशेरा का नया पोस्टर जारी कर दिया है। सामने आए फिल्म के इस नए पोस्टर में संजय दत्त का खूंखार लुक नजर आ रहा है।
Shamshera Poster: मेकर्स ने जारी किया शमशेरा का नया पोस्टर, खाकी वर्दी में खूंखार नजर आए संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग शमशेरा को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते दिनों जारी हुए फिल्म के पोस्टर और टीजर को देखने के बाद से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आए टीजर में रणबीर कपूर का दमदार लुक देखने के बाद से ही फैंस काफी रोमांचित हो गए हैं। इसी बीच अब संजय दत्त के इस खूंखार लुक ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। अपनी हर फिल्म में अपने बेहतरीन किरदार के लिए मशहूर संजय दत्त का यह लुक भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। खाकी वर्दी के साथ माथे पर तिलक और हाथ में हंटर लिए संजय इस लुक में बेहद खौफनाक नजर आ रहे हैं। अभिनेता के इस लुक ने भी फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
फिल्म के इस नए पोस्टर को यशराज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलग-अलग भाषाओं में शेयर किया है। इसके अलावा संजय दत्त ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'शमशेरा' से अपना यह लुक शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने अपने किरदार का भी खुलासा किया है। इस फिल्म में संजय दत्त दारोगा शुद्ध सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में जारी हुए फिल्म के टीजर में संजय दत्त का निर्दयी अंदाज देखने को मिला था।
फिल्म की बात करें तो इसका ट्रेलर कल यानी 24 जून को रिलीज किया जाएगा। जबकि यह फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने को पूरी तरह से तैयार है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही 'शमशेरा' को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पीरियड ड्रामा एक्शन फिल्म तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर और संजय दत्त के अलावा वाणी कपूर, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और त्रिधा चौधरी भी नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर का डबल रोल नजर आएगा।