फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3: फिल्म 'डॉन 3' पर फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी? फैंस को निराश कर देगी यह नई जानकारी

Thu, 23 Jun 2022 12:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 23 Jun 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Don 3: new update on Shah Rukh Khan Farhan Akhtar don franchise will disappoint fans
फरहान अख्तर-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस लंबे वक्त से डॉन फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड गलियारों में जब 'डॉन 3' को लेकर अफवाहें आईं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस तभी से इस इंतजार में हैं कि फरहान अख्तर जल्द से जल्द डॉन के सीक्वल की घोषणा करें। फिल्म के एलान में लेट-लतीफी देख सोशल मीडिया पर फरहान को बीते दिनों जमकर ट्रोल भी किया गया। अब आखिर इस फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। मगर, यह जानकारी फैंस का पारा बढ़ा सकती है।

Don 3: new update on Shah Rukh Khan Farhan Akhtar don franchise will disappoint fans
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या तैयारी है फरहान की?
बता दें कि पिछले दिनों ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं थीं कि फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' पर काम शुरू कर दिया है। मगर, नई मीडिया रिपोर्ट्स पिछले सभी दावों को खारिज करती है। खबर तो यह है कि फरहान अख्तर का 'डॉन 3'  को लेकर कोई प्लान ही नहीं है। 'डॉन 2' का निर्देशन करने के बाद फरहान अख्तर बतौर निर्देशक अब फिल्म 'जी ले जरा' बना रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगे। इसी बीच इंटरनेट पर यूजर्स ने 'डॉन 3' को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे। यहां तक दावे किए गए कि 'डॉन 3' में अमिताभ और शाहरुख साथ नजर आ सकते हैं। मगर, नई अपडेट्स में इन दावों को खारिज किया गया है।

Don 3: new update on Shah Rukh Khan Farhan Akhtar don franchise will disappoint fans
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी का प्लॉट भी तैयार नहीं
फिल्म में दोनों स्टार्स के एक साथ नजर आने को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को एक साथ कास्ट करना तो दूर की बात है, फरहान के पास डॉन फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म के प्लॉट तक का कोई आइडिया नहीं है। डॉन की अगली फिल्म को लेकर चल रहीं अफवाहों से वह हैरान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Don 3: new update on Shah Rukh Khan Farhan Akhtar don franchise will disappoint fans
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया अपडेट से शुरू हुई चर्चा
बता दें कि हाल ही में फरहान अख्तर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह अपने स्टडी एरिया में बैठे नजर आए। इसके बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरु कर दिए की वह 'डॉन 3' की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी फैला दी। बिग बी ने पहले तो अपनी 1978 में आई फिल्म 'डॉन' की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी, जिसमें फिल्म की एडवांस बुकिंग के दौरान थिएटर के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने अब एक और थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही ट्विटर पर 'डॉन 3' ट्रेंड करने लगा। फैंस को लग रहा है कि बिग बी ने 'डॉन 3' को लेकर कुछ इशारा किया है। हालांकि, कोई जानकारी नहीं मिल पाने से लोग फरहान से नाराज नजर आए। अब नई जानकारी फैंस को निराश कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed