उस नए-नवेले प्यार का मतलब नहीं जो दिन दूना रात चौगुना ना बढ़े। इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी में यही बढ़त देखने को मिल रही है। दोनों बिना हिचक एक-दूसरे के साथ सार्वजनिक जगहों पर दिख रहे हैं और कैमरों से बचने की कोशिश नहीं कर रहे। आलिया इशारों-इशारों में कह चुकी हैं कि वह रणबीर पर फिदा हैं और अब कपूर खानदान का चिराग भी अपना प्यार कुबूल करते नजर आ रहा है।
फिल्म के लिए गर्लफ्रेंड की सिफारिश करते फिर रहे हैं रणबीर, अब क्या करेंगी आलिया भट्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री की चर्चाओं की मानें तो रणबीर अब आलिया के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं। इसी का नतीजा उनकी यह इच्छा है कि आलिया के संग अधिक फिल्में करने का मौका मिले। गॉसिप गलियारों के मुताबिक हाल में रणबीर ने अपनी फिल्म के लिए एक निर्देशक से कहा कि वह आलिया को हीरोइन बनाएं। जबकि निर्देशक अपनी पिछली तीन फिल्मों की हीरोइन को रिपीट करना चाहता है।
जानकारों की मानें तो मामला निर्देशक लव रंजन की फिल्म का है। इसमें अजय देवगन रणबीर के पिता के रूप में नजर आ सकते हैं। चर्चाओं की मानें तो रणबीर ने लव से कहा है कि उनके अपोजिट फिल्म में आलिया को कास्ट करें। वैसे इस बात ने रणबीर के जानने वालों को हैरान किया है। अभी तक रणबीर की छवि यह रही है कि वह निर्देशक के काम में हस्तक्षेप नहीं करते। लेकिन इस बार वह आलिया को फिल्म में लिए जाने पर अड़े हैं। इसलिए उनके और निर्देशक बीच खींचतान की सुगबुगाहट है।
लव रंजन अपनी फिल्मों की पुरानी हीरोइन नुसरत भरूचा को रणबीर के अपोजिट कास्ट करना चाहते हैं। रोचक बात यह है कि पिछले दिनों नुसरत की बर्थ डे पार्टी में रणबीर पहुंचे थे। जानकार इसलिए भी हैरान हैं कि आलिया पहले ही अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं और उनके पास समय नहीं है। 'राजी' हिट होने के बाद उनके पास नायिका प्रधान फिल्मों के ऑफरों की भरमार हैं और वह बहुत सोच-समझ कर फिल्में साइन कर रही हैं। ऐसे में लव रंजन रणबीर की बात मान भी लेते हैं तो क्या आलिया समय निकाल पाएंगी?