फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

62 की उम्र में भी इतनी जिंदादिल थीं रीता भादुड़ी, कहती थीं- 'हर पल को जियो तो उम्र केवल एक नंबर'

Tue, 17 Jul 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
rita bhaduri veteran actress a livelihood person

डॉ हाथी की मौत से अभी फिल्म और टीवी जगत उबर भी नहीं पाया था कि दिग्गज एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का 62 साल की उम्र में निधन हो गया। रीता पिछले 10 दिनों से विले पार्ले के सुजय अस्पताल में किडनी संबंधी समस्या के चलते भर्ती थीं। उन्होंने 70 से 90 के दशक के बीच कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। रीता के करीबी बताते हैं कि वो काफी जिंदादिल इंसान थीं। आखिरी वक्त तक वो टीवी और फिल्मों में काम करती रहीं। बता दें कि इन दिनों वो छोटे परदे पर आने वाले सीरियल 'निमकी मुखिया' में इमरती देवी का किरदार निभा रही थीं। 

rita bhaduri veteran actress a livelihood person

किडनी खराब होने के चलते उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस के लिए जाना पड़ता था। 'निमकी मुखिया' की पूरी स्टार कास्ट उन्हें बहुत सपोर्ट करती थी और सारा शेड्यूल रीता की सहूलियत को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता था। इस बारे में बात करते हुए रीता ने एक बार कहा था कि 'बुढ़ापे में होने वाली बीमारियों के डर से क्या काम करना छोड़ देंगे। मुझे काम करना पसंद है। हर वक्त अपनी सेहत के बारे में सोचना पसंद नहीं इसलिए भी मैं खुद को बिजी रखती हूं। मैं लकी हूं कि मुझे इतनी सपोर्टिव टीम मिली है जो हमेशा बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करती है।'

rita bhaduri veteran actress a livelihood person

उम्र के इस पड़ाव में भी रीता में सीखने की इच्छा हमेशा बरकरार रही। तभी तो करीब 8 साल पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में रीता ने कहा था कि मैं अभी भी एक स्टूडेंट की तरह हूं क्योंकि अभी भी एक एक्टर के तौर पर सीखने की प्रक्रिया चल रही है।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
rita bhaduri veteran actress a livelihood person

रीता भादुड़ी ने आगे कहा कि 'जब लोग मुझसे पूछते हैं कि आपका पसंदीदा रोल कौन सा है तो मैं हमेशा उनसे यही कहती हूं कि मैं हर पल में जीती हूं और जो रोल मैं आज निभा रही हूं वही मेरा पसंदीदा रोल है।'
 

विज्ञापन
rita bhaduri veteran actress a livelihood person

वहीं एक बार रीता भादुड़ी ने कहा था कि 'लोगों को हंसाना किसी चुनौती से कम नहीं है निमकी मुखिया में ऐसा किरदार पाकर मैं खुश हूं। अपनी उम्र पर बात करते हुए रीता ने कहा था कि 'अगर आप बढ़ती उम्र में भी खुश हैं तो उम्र का बढ़ना भी अच्छा है।' 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed