फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Randeep Hooda: गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी करने के लिए तैयार हैं रणदीप हुड्डा, इस दिन लेंगे सात फेरे

Sun, 05 Nov 2023 02:07 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 Nov 2023 02:07 PM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda to tie the knot with girlfriend Lin Laishram in November as per reports know details
रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम - फोटो : Instagram

रणदीप हुड्डा अपनी फिल्मों के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अब अभिनेता से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जो उनकी शादी से जुड़ी है। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा इस साल एक निजी समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी करने वाले हैं। इसी महीने के आखिर में दोनों की शादी उत्तर पूर्व में होगी।

Randeep Hooda to tie the knot with girlfriend Lin Laishram in November as per reports know details
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

रणदीप और लिन अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में एक-दूसरे से शादी करेंगे। शादी की तारीख और जगह का खुलासा अभी नहीं किया गया है। हालांकि, तारीख और स्थान दोनों तय हो चुके हैं, लेकिन इन्हें सुरक्षा कारणों से फिलहाल गोपनीय रखा जा रहा है।
Bigg Boss 17: बिग बॉस में 'तहलका' मचाने आ रही हैं सनी आर्य की पत्नी! होने जा रही इन दो वाइल्ड कार्ड एंट्री

Randeep Hooda to tie the knot with girlfriend Lin Laishram in November as per reports know details
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणदीप हुड्डा अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। इस वजह से वह अपनी शादी पर मीडिया का ध्यान नहीं चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने शादी से जुड़ी कई जानकारियों को गोपनीय रखने का फैसला लिया है। अभिनेता का विचार यह है कि सही समय आने पर शादी से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ साझा की जाए। वहीं दूसरी ओर फैंस भी इस खबर पर अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। वे बॉलीवुड में एक और मैरिड कपल का इंतजार कर रहे हैं।
Tiger 3 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'पठान' को मात देगा टाइगर! पहले दिन इतने करोड़ का आंकड़ा किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda to tie the knot with girlfriend Lin Laishram in November as per reports know details
रणदीप हुड्डा - फोटो : social media

रणदीप और लिन दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मनमोहक तस्वीरें साझा करते रहते हैं। 2021 में रणदीप ने लिन के जन्मदिन पर उनकी मनमोहक तस्वीर पोस्ट करने के बाद उनके साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी और लिखा, 'धूप में हमेशा मुस्कुराते रहो। जन्मदिन मुबारक हो लिन।'
Akshay Kumar: अक्षय ने मनाया 'सूर्यवंशी' के दो साल पूरे होने का जश्न, 'सिंघम अगेन' से जारी किया अपना पहला लुक

विज्ञापन
Randeep Hooda to tie the knot with girlfriend Lin Laishram in November as per reports know details
स्वतंत्र वीर सावरकर - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा जल्द ही स्वतंत्र वीर सावरकर में नजर आएंगे। यह विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है और निर्देशक के रूप में रणदीप की पहली फिल्म है। इसके अलावा रणदीप सैयद अहमद अफजल की 'लाल रंग 2: खून चुसवा' में शंकर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं, जो 2016 की फिल्म 'लाल रंग' की अगली कड़ी है। रणदीप हुड्डा फिल्म्स, अवाक फिल्म्स और जेली बीन एंटरटेनमेंट 'लाल रंग 2: खून चुसवा' का निर्माण कर रहे हैं, जो अनवर अली और सोनू कुंतल द्वारा सह-निर्मित है। निर्देशन के प्रभारी सैयद अहमद अफजल हैं।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के जन्मदिन पर जमकर लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed