{"_id":"615ab7028ebc3edaf11507b3","slug":"randhir-kapoor-reveals-his-ego-was-hurt-when-a-beggar-once-laughed-at-his-car-s-size","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणधीर कपूर का खुलासा: जब भिखारी के हंसने पर उन्होंने खरीद ली थी नई कार, जानिए ऐसा क्या हुआ था?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणधीर कपूर का खुलासा: जब भिखारी के हंसने पर उन्होंने खरीद ली थी नई कार, जानिए ऐसा क्या हुआ था?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ने एक मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने कपिल शर्मा के शो में बताया कि कैसे एक भिखारी के हंसने पर उन्होंने नई कार खरीद डाली थी। शनिवार को प्रसारित हुए द कपिल शर्मा शो में रणधीर कपूर और उनकी बेटी करिश्मा कपूर पहुंचे थे। सेट पर दोनों ने ही शो के दौरान कपिल शर्मा के साथ खूब मौज-मस्ती की और कई तरह के खुलासा भी किये। दोनों ने ही कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। रणधीर कपूर ने बताया कि एक बार वो छोटी कार चला रहे थे, तभी एक भिखारी उन पर हंसने लगा। इस बात से उनको इतना गुस्सा आया और ठेस पहुंची की उन्होंने फौरन नई कार खरीद ली।
रणधीर कपूर ने कपिल शर्मा के शो में अपने साथ घटी इस घटना को याद किया और दर्शकों को बताया। उन्होंने कपिल शर्मा से कहा कि भले ही वह राज कपूर के बेटे थे, लेकिन उन्हें सामान्य परवरिश दी गई और उन्होंने बसों और ट्रेनों में यात्रा भी की। रणधीर कपूर ने बताया कि जब वो अभिनेता बने तो उन्होंने अपने लिये एक छोटी कार खरीदी।
2 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर ने कपिल शर्मा और शो में मौजूद दर्शकों को बताया कि एक दिन एक भिखारी उनकी कार के आकार पर हंसा और उसने उनसे कहा "तुम ऐसी गाड़ी में जाते हो पिक्चर में तो लंबी गाड़ी होती है।" अभिनेता ने खुलासा किया कि भिखारी की इस बात को सुनकर वो आहत हो गये।
3 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : Social Media
इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी बबीता कपूर से कुछ पैसे लिये और निर्माताओं से भी पैसे एडवांस मांगे और जाकर नये मॉडल की एक कार खरीद डाली। इसके बाद वो इस कार को राज कपूर को दिखाने के लिए ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणधीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणधीर कपूर ने कहा कि उनकी कार को देखकर राज कपूर खुश हुए। लेकिन, उन्होंने खुद के लिए वैसी कार नहीं खरीदी। उन्होंने रणधीर कपूर से कहा, ‘बेटे, मैं बस में भी जाऊंगा, तो लोग बोलेंगे राज कपूर बस में बैठा हुआ है। ये तुम्हें जरूरत है कि लोग गाड़ी को देखेंगे और तुम्हें भी देखकर बोलेंगे कि उस गाड़ी में रणधीर कपूर जा रहा है।’
विज्ञापन
5 of 5
रणधीर कपूर-बबीता
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि रणधीर कपूर के साथ ही इस शो में करिश्मा कपूर ने भी नीतू कपूर के उस कमेंट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि कपूर भीतर से लल्लू होते हैं। करिश्मा कपूर ने कहा कि कपूर परिवार बहुत मजबूत है और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि परिवार के भीतर काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। आपको बता दें कि रणधीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत लेख टंडन के असिस्टेंट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने 1971 में ‘आज कल और कल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।