फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रनौत की बहन ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री को लेकर दिया बयान, कहा- 'आपको ये कहने का अधिकार नहीं...'

Sat, 05 Sep 2020 09:06 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 05 Sep 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
Rangoli Chandel reaction After Maharashtra home minister Anil Deshmukh condemned Kangana Ranaut for her comments against Mumbai Police
रंगोली - फोटो : instagram: rangoli_r_chandel

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से की, जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गईं। कंगना रनौत ने यह बात शिवसेना के नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग के दौरान कही थी। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने भी कंगना को लेकर अपना बयान दिया। अब इस पूरे मामले में अभिनेत्री की बहन रंगोली चंदेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Rangoli Chandel reaction After Maharashtra home minister Anil Deshmukh condemned Kangana Ranaut for her comments against Mumbai Police
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

दरअसल ट्विटर पर संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए। इसके कुछ समय बाद कंगान रनौत ने अपना एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए। कंगना की इस बात पर उनकी बहन रंगोली चंदेल ने कहा कि उन्हें मुंबई न आने के लिए कहने का अधिकार किसी ने नहीं दिया है। 

Rangoli Chandel reaction After Maharashtra home minister Anil Deshmukh condemned Kangana Ranaut for her comments against Mumbai Police
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई

वहीं कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करने पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी कहा कि अगर वह मुंबई के बारे में ऐसी टिप्पणी करती हैं तो उन्हें महाराष्ट्र या मुंबई में नहीं रहना चाहिए। गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस बयान पर रंगोली चंदेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, 'और तुम्हें यह कहने का अधिकार किसने दिया ? हम नौ सितंबर को अपने घर मुंबई आएंगे, आपसे जो होता हो कर लो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rangoli Chandel reaction After Maharashtra home minister Anil Deshmukh condemned Kangana Ranaut for her comments against Mumbai Police
Kangana Ranaut, Rangoli Chandel - फोटो : instagram: rangoli_r_chandel

रंगोली चंदेल के इस पोस्ट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कंगना रनौत के फैंस भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रंगोली चंदेल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अक्सर अपनी राय भी रखती हैं। इससे पहले शुक्रवार को कंगना रनौत ने भी ट्विटर पर मुंबई आने की बात कही थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि आने वाले हफ्ते की नौ तारीख को मैं मुंबई जाऊंगी। उस समय मैं पोस्ट भी साझा करूंगी जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'
 

विज्ञापन
Rangoli Chandel reaction After Maharashtra home minister Anil Deshmukh condemned Kangana Ranaut for her comments against Mumbai Police
संजय राउत और कंगना रनौत - फोटो : Twitter: @KanganaTeam @rautsanjay61

आपको बता दें कि कंगना रनौत द्वारा मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी उनकी आलोचना की थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed