पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Mukerji: दिवाली की रात मां काली के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, बच्चों को बांटी मिठाइयां

Fri, 01 Nov 2024 07:55 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 01 Nov 2024 07:55 AM IST
सार

Rani Mukerji: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में रानी मुखर्जी को मां काली की मूर्ति के पीछे मंच पर चलते हुए देखा जा सकता है। रानी ने इस अवसर के लिए पर्पल कलर का शरारा चुना। उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा हुआ था और साइड में फूल लगे हुए थे।

विज्ञापन
Rani Mukerji can be seen bowing down to Maa Kaali on the occasion of Diwali Actress gorgeous in a purple shara
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

बी-टाउन में दिवाली का जश्न जोरों पर है। कई सेलिब्रिटीज अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली मनाते हुए देखे गए। जान्हवी कपूर ने अपने परिवार और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिवाली मनाई। वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ अपने पिता डेविड धवन के ऑफिस गए। इस मौके पर रानी मुखर्जी ने मां काली के सामने माथा टेका और दिवाली पर देवी का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री ने कार्यक्रम में बच्चों को मिठाइयां भी बांटी।

Rani Mukerji can be seen bowing down to Maa Kaali on the occasion of Diwali Actress gorgeous in a purple shara
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में रानी मुखर्जी को मां काली की मूर्ति के पीछे मंच पर चलते हुए देखा जा सकता है। रानी ने इस अवसर के लिए पर्पल कलर का शरारा चुना। उन्होंने अपने बालों को बन में बांधा हुआ था और साइड में फूल लगे हुए थे। कहने की जरूरत नहीं है कि अभिनेत्री अपने लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Rani Mukerji can be seen bowing down to Maa Kaali on the occasion of Diwali Actress gorgeous in a purple shara
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ ranimukherjeeeofficial

बच्चे को मिठाई खिलाती दिखीं रानी
इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो में रानी मुखर्जी को लोगों को मिठाई बांटते हुए देखा जा सकता है। रानी द्वारा एक बच्चे को मिठाई खिलाते हुए एक पल ने मंच पर फैंस का ध्यान खींचा। इसके साथ ही फैंस ने अभिनेत्री की खूब सराहना भी की और उन्हें 'दरिया दिल' का भी टैग दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji can be seen bowing down to Maa Kaali on the occasion of Diwali Actress gorgeous in a purple shara
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम@ranimukherjeeworld

प्रशंसकों ने की तारीफ
अभिनेत्री बच्चे को मिठाई खिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाती है, जिससे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। रानी इसके बाद बच्चे पर प्यार बरसाती हैं। इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'रानी किसी भी त्योहार पर पूजा करना नहीं भूलती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'रानी हमेशा लोगों का दिल जीत लेती हैं।'

विज्ञापन
Rani Mukerji can be seen bowing down to Maa Kaali on the occasion of Diwali Actress gorgeous in a purple shara
रानी मुखर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @ranimukherjeefp

इस फिल्म में आई थी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो रानी को आखिरी बार 2023 में मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे में देखा गया था। अभिनेत्री को चोरी चोरी चुपके चुपके, हिचकी, मर्दानी, कभी अलविदा ना कहना, बंटी और बबली, ब्लैक, हम तुम, ता रा रम पम, लगा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Chunky Panday: जब बिग की तरह स्टंट करना चंकी पांडे को पड़ा भारी, भयानक दुर्घटना का हुए शिकार, लगे 32 टांके

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed