फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुलबुल पांडे से पहले परदे पर पहुंचेगी IPS शिवानी रॉय, रानी की अगली फिल्म की रिलीज डेट तय

Sat, 10 Aug 2019 02:13 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 10 Aug 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji Film Mardaani 2 Gets A Release Date
Mardaani 2 - फोटो : social media

यशराज फिल्म्स ने इस साल की अपनी दूसरी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। दो अक्टूबर को साल की अपनी पहली फिल्म रिलीज करने जा रहे हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउसेज में से एक यशराज फिल्म्स ने साल की अपनी दूसरी फिल्म मर्दानी 2 की रिलीज डेट तय कर दी है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सलमान खान की फिल्म दबंग 3 से ठीक एक हफ्ते पहले रिलीज होने जा रही है।

Rani Mukerji Film Mardaani 2 Gets A Release Date
Mardaani 2

हिंदी सिनेमा में अपनी खास आवाज और अंदाज के लिए मशहूर रहीं रानी मुखर्जी की पिछली दोनों फिल्में मर्दानी और हिचकी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। रानी अब कामयाबी की हैट्रिक पर हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी हिट फिल्म मर्दानी की सीक्वेल को  ही अपनी अगली फिल्म के तौर पर चुना है।

Rani Mukerji Film Mardaani 2 Gets A Release Date
मर्दानी - फोटो : फिल्म

फिल्म मर्दानी में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय का मुकाबला इस बार एक 21 साल के खतरनाक विलेन से होने वाला है। फिल्म मर्दानी 2 का निर्देशन उन्हीं गोपी पुथरन ने किया है जिन्होंने मर्दानी की पटकथा लिखी थी। निर्माता आदित्य चोपड़ा की फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग जयपुर के अलावा राजस्थान के तमाम भीतरी इलाकों में हुई है। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा मुंबई में भी फिल्माया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji Film Mardaani 2 Gets A Release Date
Rani Mukerji film Mardaani 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी के बाद ये अगली रिलीज होगी। हिचकी ने भारत और दूसरे देशों में मिलाकर करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म मर्दानी 2 में रानी एक आईपीएस के किरदार में नजर आएंगी। वहीं सलमान खान के पुलिसिया रोल वाली फिल्म दबंग 3 भी इस फिल्म के ठीक हफ्ते भर बाद सिनेमाघरों में होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed