सब्सक्राइब करें

'अंधाधुन' सफलता मिलने पर तब्बू को नहीं आ रहा यकीन, इंटरव्यू में खोले निजी जिंदगी के राज

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 10 Aug 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
tabu interview about andhadhun success and her career growth
tabu - फोटो : social media

फिल्म माचिस और चांदनी बार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और दर्जनों दूसरे पुरस्कार जीत चुकीं तबस्सुम फातिमा हाशमी यानी दर्शकों की चहेती तब्बू को हिंदी सिनेमा का कैटलिस्ट यानी उत्प्रेरक माना जाता है। भारत सरकार से पद्मश्री से सम्मानित हो चुकीं तब्बू ने अपनी पिछली फिल्म अंधाधुन के लिए गुरुवार की शाम मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीता। शुक्रवार को निर्माता संजय राउतरे की फिल्म अंधाधुन ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीते। फिल्म अंधाधुन में सिमी का किरदार करने वाली तब्बू से अमर उजाला की एक खास बातचीत।

Trending Videos
tabu interview about andhadhun success and her career growth
tabu - फोटो : social media

जिन लोगों ने भी आपकी पहली फिल्म हम नौजवान से लेकर पिछली फिल्म दे दे प्यार दे तक सारी फिल्में थिएटर में देखी हैं, वह इस बात पर हैरान रहते हैं कि तब्बू आखिर खुद को समय के साथ इतना कैसे बदल लेती है? कैसे चुनती हैं आप अपनी कहानियां?
किसी भी फिल्म की कहानी चुनते समय सबसे पहला जो असर आप पर होता है, वही किसी फिल्म को हां या ना करने के काम आता है। कहानी सुनते समय ही समझ में आ जाता है कि जो किरदार मुझे दिया जा रहा है उसकी ताकत क्या है। एक कलाकार के नाते मैं इसमें क्या जोड़ सकती हूं और ये किरदार मेरे करियर में क्या जोड़ पाएगा। किसी भी कहानी में किरदार ही सबसे अहम होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tabu interview about andhadhun success and her career growth
tabu - फोटो : instagram

फिल्म अंधाधुन ने भारत के अलावा चीन में भी कमाल का कारोबार किया, अब ऑस्ट्रेलिया में भी आप इसके लिए सम्मानित हुईं, कैसे चुना आपने सिमी का ये किरदार?
मैं हमेशा से श्रीराम राघवन के साथ काम करना चाहती थी। ये फिल्म और इसके सारे किरदार एक अच्छा संयोग बना। मैंने कभी सोचा नहीं था कि ये फिल्म इतनी कामयाब होगी। लोग कहते हैं कि यह हिंदी सिनेमा का टर्निंग प्वाइंट है, ये भी मैंने कभी नहीं सोचा था। अंधाधुन के निर्देशक श्रीराम का कहानी कहने का ढंग अलग है। ये बहुत ही ऑर्गेनिक फिल्म है। कहीं से नकली नहीं दिखती। कोई जबरदस्ती का घुमाव या साजिश नहीं है। थ्रिल या डराने के लिए कोई चीज जानबूझकर अलग से नहीं डाली गई। फिल्म का हर दृश्य अपने आप कहानी को आगे बढ़ाता जा रहा है। ध्यान से देखेंगे तो फिल्म के किरदारों को ये भी नहीं पता होता कि अगले पल क्या होने वाला है। फिल्म में पूरे समय सिमी खुद को हालात के हिसाब से बदलती रहती है। मेरे हिसाब से दर्शकों को यही बात पसंद आई।

tabu interview about andhadhun success and her career growth
tabu - फोटो : social media

हम नौजवान के बाद कादल देशम की बात करें, माचिस का जिक्र करें या मकबूल, चीनी कम से होते हुए अंधाधुन और दे दे प्यार दे तक आएं तो आपके किरदारों ने हिंदी सिनेमा में हीरोइन का चेहरा बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है, क्या कहेंगी इस बारे में?
आपने जो कहा वह मेरी मेहनत के बदले मुझे मिला बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने कभी ये सब सोच के नहीं किया। मुझे किरदार अच्छे मिलते रहे। निर्देशक अच्छे मिलते रहे और सबसे अहम बात कि मुझे कहानियां अच्छी मिलती गईं। कुछ न कुछ अच्छा होता ही गया। सिनेमा में मेरी अदाकारी का ये रास्ता इन्हीं सबसे बना। दर्शकों के सिनेमा देखने के नजरिए में अगर मेरे इस सफर का कुछ असर पड़ा है तो मैं इसके लिए इन्ही सबको धन्यवाद देती हूं। दर्शकों ने मेरे किरदारों को अपने आसपास का महसूस किया, यह बड़ी बात है।

विज्ञापन
tabu interview about andhadhun success and her career growth
tabu - फोटो : social media

तो इस तरह के किरदारों में कितना विकास आपका हुआ और कितना हिंदी सिनेमा में एक अभिनेत्री के किरदारों का?
मैं जब भी कोई फिल्म करती हूं तो यह ख्याल मुझे रहता है कि हर फिल्म के साथ मेरा एक कलाकार के तौर पर विकास होना चाहिए। विकास न भी हो तो कम से कम कोई ऐसा किरदार तो न ही करूं जो मुझे चार कदम पीछे ले जाए। किसी भी फिल्म को करते समय मैं एक किरदार की जिंदगी जी रही होती हूं। एक अभिनेता के रूप में यह किरदार आपके जीवन का हिस्सा बन जाता है। तो जब अपना काम मैं अच्छे से करती हूं और वह लोगों को पसंद आता है तो खुद को भी बहुत संतुष्टि मिलती है। किसी किरदार को जीने की प्रक्रिया ही मेरे लिए सबसे अहम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed