{"_id":"5d4e7a628ebc3e6cca5d9e60","slug":"how-did-vicky-kaushal-2019-release-film-uri-win-four-national-awards-for-the-year-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2019 में सर्जिकल स्ट्राइक पर रिलीज फिल्म 'उरी' को 2018 का नेशनल अवॉर्ड कैसे? ये रहा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2019 में सर्जिकल स्ट्राइक पर रिलीज फिल्म 'उरी' को 2018 का नेशनल अवॉर्ड कैसे? ये रहा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते रोज 66वें नेशनल अवॉर्ड के विजेताओं के नाम की घोषणा हो गई है। इस साल 'अंधाधुन' को बेस्ट फिल्म, आयुष्मान खुराना (अंधाधुन) और विकी कौशल (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि विकी कौशल को ‘उरी’ के लिए अवॉर्ड मिलना गलत है, क्योंकि उनके अलावा भी सितारे थे जो इस अवॉर्ड के हकदार थे।
2 of 5
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
इसके अलावा फैंस इस बात को लेकर भी असमंजस में हैं कि इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को साल 2018 का नेशनल अवॉर्ड कैसे मिल सकता है। जबकि उरी 11 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।
3 of 5
uri
- फोटो : instagram
खैर आइए आपके इस सवाल का जवाब हम देते हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की गाइडलाइंस के मुताबिक, अगर किसी फिल्म को बोर्ड से 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच सर्टिफिकेट मिला है तो उसे अवॉर्ड देने पर विचार किया जाएगा और 'उरी' को 31 दिसंबर 2018 को बोर्ड से सर्टिफिकेट मिला था। इसलिए इस फिल्म को साल 2018 के अवॉर्ड लिस्ट में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
uri
बता दें उरी को कुल 4 अवॉर्ड मिले हैं। विकी कौशल को बेस्ट एक्टर, आदित्य धर को बेहतरीन डायरेक्टर, शाश्वत सचदेव को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक और बिश्वदीप दीपक चटर्जी को बेस्ट साउंड डिजाइनर का अवॉर्ड दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
uri
बात करें फिल्म की तो यह फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने पर आधारित है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई उरी में सैनिकों पर हुए हमले के बाद की थी। इस हमले में सेना के 17 जवान शहीद हो गए थे। फिल्म ने दुनियाभर में 342 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।