{"_id":"5d4e7a2c8ebc3e6d0179da53","slug":"mamta-kulkarni-to-fardeen-khan-these-4-actors-won-debut-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करियर के शुरू में ही फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके थे ये 4 एक्टर्स, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करियर के शुरू में ही फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके थे ये 4 एक्टर्स, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mamta kulkarni, fardeen khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए। आयुष्मान को अंधाधुन के लिए और विक्की कौशल को उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए ये अवॉर्ड दिया गया। सोशल मीडिया पर दोनों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। अब जब अवॉर्ड की चर्चा चल रही है तो चलिए हम आपको ऐसे एक्टर्स से रूबरू करवाते हैं जो अपनी शुरुआती फिल्म में अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे लेकिन अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
2 of 5
Chandrachur Singh
- फोटो : social media
बॉलीवुड में एक दौर था जब एक्टर चंद्रचूढ़ सिंह के लाखों फैंस थे। उनके चॉकलेटी लुक ने लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। चंद्रचूढ़ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म माचिस से की थी। माचिस के लिए चंद्रचूढ़ सिंह को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में फिल्म दाग द फायर में बतौर लीड एक्टर काम किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी हालांकि इसके बाद आई उनकी फिल्में खास कमाल नहीं कर पाईं। धीरे -धीरे बॉलीवुड से चंद्रचूढ़ सिंह का नाम गायब हो गया। यहां तक कि उनके लुक में भी बहुत बदलाव आ चुका है।
3 of 5
mahima chaudhary
- फोटो : social media
परदेस, धड़कन और लज्जा जैसी फिल्मों में काम करने के बाद भी महिमा चौधरी नाम नहीं कमा पाईं। उन्होंने इंडस्ट्री में लगभग सभी बड़े नामों के साथ फिल्में की हैं लेकिन इससे उनके करियर को कोई फायदा नहीं मिला। फिल्म परदेस के लिए महिमा चौधरी ने फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Mamta Kulkarni
- फोटो : twitter
90 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अपनी बोल्ड अदाओं से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाईं। ममता कुलकर्णी ने करियर के शुरुआती दिनों में फिल्म आशिक आवारा की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। ममता का करियर ठीक चल ही रहा था कि तभी उनका नाम ड्रग तस्करी करने वाले विजय गोस्वामी के साथ जुड़ गया। तस्करी के चलते विक्की जेल चला गया। ड्रग तस्करी से नाम जुड़ने के बाद ममता कुलकर्णी का करियर खत्म हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
Fardeen Khan
- फोटो : social media
फरदीन खान बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो में शुमार थे और उनके इस हैंडसम लुक पर लड़कियां फिदा थीं। साल 1998 में फिल्म प्रेम अगन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर फरदीन खान फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। प्रेम अगन के लिए फरदीन खान को फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। फरदीन अब कम ही नजर आते हैं। पहले से उनके लुक में काफी बदलाव हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।