{"_id":"615148de8ebc3e93fe364981","slug":"ranjeet-wife-relatives-were-not-happy-about-them-getting-married-told-her-mother-to-poison-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: रंजीत संग शादी से खुश नहीं थे आलोका के रिश्तेदार, मां से कहा था- इससे अच्छा अपनी बेटी को जहर दे दो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुलासा: रंजीत संग शादी से खुश नहीं थे आलोका के रिश्तेदार, मां से कहा था- इससे अच्छा अपनी बेटी को जहर दे दो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी आलोका के साथ रंजीत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों में जब कोई कलाकार काम करता है तो पर्दे पर उसकी कलाकारी लोगों को प्रभावित करती है लेकिन असल जिंदगी में उस काम से उन्हें क्या प्रभाव पड़ रहा है इस बारे में लोग नहीं जान पाते हैं। बॉलीवुड में खलनायक की भूमिका निभाकर लोगों के मन में दहशत पैदा कर देने वाले रंजीत के साथ भी कुछ ऐसा ही था। रंजीत इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।
रंजीत संग आलोका की शादी से नाराज थे रिश्तेदार
वो अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने करियर और निजी जीवन को लेकर खास बातें कहीं जो काफी चौंकाने वाली है। रंजीत को बॉलीवुड में रेप स्पेशलिस्ट और मोलस्टर का तमगा मिला था। फिल्मों में ऐसे दरिंदे की भूमिका निभाने के लिए उन्हें लोगों की वाहवाही तो मिली लेकिन असल जिंदगी में उन्हें इसकी वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
2 of 5
पत्नी आलोका के साथ रंजीत
- फोटो : सोशल मीडिया
रंजीत ने बताया कि पर्दे पर इस तरह के किरदार निभाना उनके लिए असल जिंदगी में काफी मुश्किल भर हो गया था। यहां तक कि उनके लिए ये इतनी बड़ी परेशानी बन गई थी कि उनके लिए शादी करना भी आसान नहीं था। रंजीत ने कहा कि, 'मैंने अपने माता पिता को कभी लड़ते हुए नहीं देखा, हालांकि मेरी और मेरी पत्नी के बीच काफी बहस हो जाती है। उसके अपने अलग विचार हैं और मेरे अलग। जब हमारी शादी हुई थी तो उनके कई रिश्तेदार नाराज हो गए थे'।
3 of 5
रंजीत
- फोटो : Social media
रंजीत ने कहा कि, 'मैंने आलोका से शादी तो कर ली लेकिन उनके कई रिश्तेदार मुझसे नाराज थे। हालांकि मेरे सास-ससुर इस बात को लेकर तैयार थे कि हम कम लोगों के बीच शादी रचा ले। बाद में मेरी पत्नी के एक रिश्तेदार ने मेरी सास से कहा था कि अपनी बेटी की शादी इससे कराने से अच्छा था कि उसे जहर दे देती या फिर डूबा कर मार देती'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रंजीत
- फोटो : सोशल मीडिया
रंजीत ने आगे कहा कि, 'मेरे फिल्मी किरदार उन लोगों के मन में इस कदर बसे थे कि उन्होंने मेरी सास से कहा था कि वो अपनी बेटी के शरीर को चेक करें। मैं जरूर शराब पीकर उसे मारता हूंगा और उसके शरीर पर चोट के निशान होंगे। हालांकि मेरे सास ससुर ने इसमें मेरा साथ दिया और मुझपर भरोसा जताया'। बता दें कि रंजीत और आलोका के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ डांस की तस्वीरें और वीडियो साझा करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
रंजीत
- फोटो : Social media
रंजीत ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि फिल्मों में उनके ऐसे ही रेप सीन्स को देखकर लोग उन्हें हमेशा गलत समझ लेते थे। उन्होंने कहा कि, 'मैं हमेशा मजाक में कहता था कि फैशन ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया। लड़कियों ने इतने छोटे कपड़े पहनने शुरू कर दिए की खींचने को कुछ बचा नहीं'। उन्होंने ये भी बताया था कि जब शर्मीली फिल्म आई थी तो उनका खलनायक का अवतार देकर माता पिता ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।