{"_id":"5a76cee34f1c1b8f268b81e6","slug":"ranjit-gets-angry-about-lalita-pawar-fun-making-scene-in-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रामायण' की मंथरा का मजाक उड़ाने पर भड़के खलनायक, फिल्म मेकर्स और एक्टर्स को सुना दी खरी खोटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रामायण' की मंथरा का मजाक उड़ाने पर भड़के खलनायक, फिल्म मेकर्स और एक्टर्स को सुना दी खरी खोटी
Mon, 05 Feb 2018 07:40 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Feb 2018 07:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैकी भगनानी की बतौर निर्माता फिल्म 'दिल जंगली' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और साकिब सलीम लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर के एक सीन को लेकर फिल्मों के खलनायक काफी भड़क गए हैं और फिल्म मेकर्स को बातें सुना रहे हैं।
2 of 4
दरअसल टीवी के शो 'रामायण' में मंथरा का रोल करने वाली मशहूर एक्ट्रेस ललिता पवार का मजाक उड़ाया गया है। ट्रेलर में एक एक्टर अपनी को-एक्टर से कहता है- 'दिल से आपको कहना चाहता हूं, आप न वो एक्ट्रेस जैसी लगती हो बिल्कुल', एक्ट्रेस पूछती है, 'जे लो (जेनिफर लोपेज)?', एक्टर जवाब देता है - 'न न न न, ललिता पवार ... कांणी!'
3 of 4
फिल्मों के पॉपुलर खलनायक रंजीत ने ललिता पवार का अपमान करने वाला डायलॉग शामिल करने पर फिल्म की कड़ी आलोचना की है। रंजीत ने कहा है कि ऐसा बोलने वाले कौन हैं उन्हें पकड़ना चाहिए। ऐसे लोग आजकल कुछ भी बकवास कर देते हैं। ललिता जी जैसे सीनियर और ग्रेट एक्टर्स का सम्मान किया जाना चाहिए। वह इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा है कि खराब बोलने या किसी और पर लांछन लगाने से फिल्में नहीं चलतीं। नामी-गिरामी, फिल्मी परिवार की तरफ से बनाई गई फिल्म में ऐसा होना शर्म की बात है। स्टैंडर्ड बहुत गिर गया है। अब काम करने में भी शर्म आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उन्होंने बताया कि जब भी किसी ने फिल्म में उन्हें गाली देने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि किसी और से काम करा लें। पहले के प्रोड्यूसर डायरेक्टर राइटर ऐसा करने को नहीं कहते थे। रंजीत का मानना है कि अगर किसी पर हमला करना भी है तो आंखों से कर देंगे पर गाली नहीं दे पाएंगे। ललिता जी की अगर आंख खराब भी हो गई थी तो क्या हुआ? सैकड़ों फिल्मों में उन्होंने शानदार अभिनय किया, फिर दिव्यांग होना कौन-सा गुनाह है। सेंसर बोर्ड भी इस पर ध्यान नहीं देता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।