फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेटी के बारे में पूछे गए सवाल पर बिफरी रानू मंडल, अंग्रेजी में बोली-Its Enough

Sat, 14 Sep 2019 12:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
ranu modal talk in english in press conference of her first song release
ranu mondal - फोटो : social media
रानू मंडल अपने टैलेंट के दम पर एक बड़ी हस्ती बन गई हैं। कुछ दिनों पहले तक वो रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगती थीं। उनके गाने का वीडियो वायरल हुआ तो हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म 'हैप्पी हार्डी और हीर' में गाने का मौका दिया। बुधवार को रानू का पहला गाना रिलीज हुआ। 


ranu modal talk in english in press conference of her first song release
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
इस मौके पर हिमेश रेशमिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी । यहां कई पत्रकार पहुंचे जिन्होंने रानू से उनकी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे । कुछ दिन पहले रानू मंडल की बेटी ने उनके मैनेजर अतींद्र चक्रवर्ती पर आरोप लगाए थे कि वो मां से मिलने नहीं दे रहे । साथ में उन्हें टांग तोड़ने की धमकी भी मिली । 
ranu modal talk in english in press conference of her first song release
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रानू मंडल से बेटी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'उसकी कोई परिस्थिति थी, इसलिए वो मुझसे मिलने नहीं आती थी । मैं उसे दोष नहीं देती। 'Its Enough'। इसके बाद जब रानू से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वो एक दिन सेलेब्रिटी बन जाएंगी?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ranu modal talk in english in press conference of her first song release
ranu mondal - फोटो : social media
इस पर रानू ने कहा, 'आप God पर बिलीव करते हैं । Yes Or No । पत्रकार ने कहा- जी हां ।' तब रानू बोलीं-'Thats Why' । इसके बाद वो आगे बढ़ गई। उनके इंटरव्यू से पता चला कि रानू पढ़ी-लिखी हैं और अच्छी अंग्रेजी भी बोल लेती हैं । परिस्थितियों ने उन्हें भीख मांगने पर मजबूर कर दिया था लेकिन अब उनके सितारे चमक चुके हैं । 
 
विज्ञापन
ranu modal talk in english in press conference of her first song release
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रानू के मैनेजर अतींद्र से उनकी बेटी के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये सब झूठ है । सोशल मीडिया पर सब दिख जाता है । शायद वो किसी दबाव में ऐसा बोल रही हैं । मैं खुश हूं कि रानू मंडल एक भिखारी से सेलेब्रिटी बन गई हैं ।'

लता मंगेशकर ने कहा था- 'नकल ना करो', पहला गाना रिलीज होते ही रानू मंडल ने दिया जवाब
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed