फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या रानू मंडल के साथ हुई हार्दिक पांड्या की सगाई, जानें वायरल हो रही तस्वीर का सच

Wed, 15 Jan 2020 01:38 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 15 Jan 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
ranu mondal and hardik pandya engagement morphed picture viral
हार्दिक पांड्या, रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

रातों रात इंटरनेट स्टार बनीं रानू मंडल किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी अपने गाने को लेकर तो कभी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर। अब एक बार फिर रानू मंडल खबरों में बनी हुई हैं। उनकी तस्वीर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सामने आई है। तस्वीर में रानू मंडल अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अब इस तस्वीर का सच क्या है आइए आपको बताते हैं।

ranu mondal and hardik pandya engagement morphed picture viral
हार्दिक पांड्या, रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में रानू मंडल के पीछे हार्दिक पांड्या हैं। तस्वीर को देखकर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। दरअसल हार्दिक पांड्या की ये सगाई की तस्वीर तो है लेकिन ये तस्वीर फोटोशॉप्ड है जो देखते ही देखते वायरल हो गई। हार्दिक ने ये पोज अपनी मंगेतर के साथ दिया था जिसे किसी यूजर ने रानू मंडल से जोड़ दिया।

ranu mondal and hardik pandya engagement morphed picture viral
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई कर ली। सगाई की तस्वीरें हार्दिक पांड्या ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। जिसमें नताशा अपनी अंगूठी दिखाते हुए पोज दे रही थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mai tera, Tu meri jaane, saara Hindustan. 👫💍 01.01.2020 ❤️ #engaged

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranu mondal and hardik pandya engagement morphed picture viral
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक और नताशा ने इसी साल एक जनवरी 2020 को सगाई कर ली थी। सोशल मीडिया पर जब दोनों की तस्वीरें सामने आईं तो सभी हैरान रह गए थे। सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा था- 'मैं तेरा-तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान'। 

विज्ञापन
ranu mondal and hardik pandya engagement morphed picture viral
Natasa Stankovic and Hardik Pandya - फोटो : Instagram

नताशा ने साल 2013 में प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से डेब्यू किया था। साल 2014 में नताशा 'बिग बॉस 8' की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। वो करीब एक महीने तक 'बिग बॉस' के घर में रही थीं। इसके अलावा नताशा  को रैपर-सिंगर बादशाह के गाने 'डीजे वाले बाबू' से काफी लोकप्रियता मिली। उन्हें 'डीजे गर्ल' के नाम से जाना जाने लगा। 

शादी के बाद पहली बार इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन का मिला साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed