फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगती थीं रानू मंडल, एक रात में ही बदल गई पूरी जिंदगी

Tue, 05 Nov 2019 11:35 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 05 Nov 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Ranu Mondal birthday special her Torn Clothes To Shiny Saree Huge Transformation
Ranu Mondal - फोटो : Social Media

रानू मंडल इन दिनों एक ऐसी हस्ती बन गई हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। आए दिन रानू मंडल से जुड़ी कोई ना कोई खबर ऐसी आती है जो उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह और बढ़ा देती है। रानू मंडल की जिंदगी में जो बदलाव आया उसे देखकर हर कोई अचंभे में है। स्टेशन पर गाना गाकर पेट भरने वाली रानू आज इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। आज रानू का जन्मदिन है।

Ranu Mondal birthday special her Torn Clothes To Shiny Saree Huge Transformation
ranu mondal - फोटो : social media

रानू मंडल पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर गाना गाया करती थीं। अतींद्र नाम के शख्स ने रानू का वीडियो रिकॉर्ड किया और वह रातोंरात स्टार बन गईं। रानू का जिस वक्त पहला वीडियो आया था उनकी हालत खस्ता थी। बिखरे बाल, फटी हुई साड़ी में रानू को जिसने भी वीडियो में देखा वह सन्न रह गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रानू की आवाज तो मानें हर तरफ सुनाई देने लगी।

Ranu Mondal birthday special her Torn Clothes To Shiny Saree Huge Transformation
Ranu Mondal - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

घर, ऑफिस या फिर मेट्रो में, जगह-जगह लोग अपने फोन और लैपटॉप में रानू की मधुर आवाज में गाना सुनते हुए नजर आए। यहां तक कि रानू की तुलना लता मंगेशकर की आवाज से भी की जाने लगी। इसके बाद रानू की मेकओवर की तस्वीरें सामने आईं। तस्वीरों में रानू गुलाबी और सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए थीं। इन तस्वीरों में रानू को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranu Mondal birthday special her Torn Clothes To Shiny Saree Huge Transformation
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media

रानू की यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके बाद रानू के साथ वो हुआ जो उन्होंने सपने में भी सोचा नहीं था। रानू को सिनेमाजगत के जाने माने गायक- अभिनेता हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में गाना गाने का ऑफर दिया। रानू के पहले गाने 'तेरी मेरी कहानी' का रिकॉर्डिंग का वीडियो हिमेश ने साझा किया था। इस वीडियो में रानू क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं। वीडियो में रानू खुश और आत्मविश्वास से भरी दिखीं। 

विज्ञापन
Ranu Mondal birthday special her Torn Clothes To Shiny Saree Huge Transformation
ranu mondal - फोटो : social media

रानू ने कहा था- 'अगर मुझे लोगों का प्यार नहीं मिलता तो शायद मैं गाना नहीं गा पाती। मुझ पर ईश्वर की रहमत है जिसकी वजह से मैं गा पाती हूं। जब मैंने गाने गाना शुरू किया था तो कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी होगा, लेकिन मुझे मेरी आवाज पर भरोसा था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed