सब्सक्राइब करें

Karan Johar: कौन हैं बॉलीवुड के नए 'शाहरुख-काजोल'? फिल्म का डायलॉग बोलकर करण ने कर दिया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Alia Bhatt are new Shahrukh Khan Alia Bhatt Karan Johar said in recent interview
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मौजूदा समय के शाहरुख खान और काजोल हैं। यह बात हमने नहीं बल्कि करण जौहर ने हाल ही में कही है। बता दें कि करण, फिल्म कुछ कुछ होता है और माइ नेम इज खान जैसी फिल्मों में शाहरुख और काजोल को कास्ट कर चुके हैं। वहीं इस समय वह रणवीर और आलिया के साथ एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है।

Trending Videos
Ranveer Singh Alia Bhatt are new Shahrukh Khan Alia Bhatt Karan Johar said in recent interview
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने अपनी फिल्म कुछ कुछ होता है का मशहूर डायलॉग 'प्यार दोस्ती है' बोलते हुए कहा, 'रणवीर और आलिया की जोड़ी बिलकुल शाहरुख और काजोल जैसी है। जब रणवीर और आलिया कैमरे का सामना करते हैं, तो आपको यह केमिस्ट्री नजर आएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों अच्छे दोस्त हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Alia Bhatt are new Shahrukh Khan Alia Bhatt Karan Johar said in recent interview
गली बॉय का सीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जहां एक ओर रणवीर और आलिया इससे पहले 2019 में फिल्म गली बॉय जैसी सुपरहिट  फिल्म में एक साथ काम कर चुके हैं, वहीं शाहरुख खान और काजोल बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक हैं। वे कभी खुशी कभी गम, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, माई नेम इज खान सहित कई फिल्मों में एक साथ अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुके हैं। दोनों आखिरी बार फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था।

Ranveer Singh Alia Bhatt are new Shahrukh Khan Alia Bhatt Karan Johar said in recent interview
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट

बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी हैं। साल 2016 की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं। इस इंटरव्यू के दौरान जब करण से रणबीर और रणवीर में बेहतर कौन हैं? यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने किसी एक का नाम लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed