फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' देखने के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Sat, 12 Nov 2022 08:48 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh alia bhatt Film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani To Release On 28th April 2023 in cinemas
आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेत्री अलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। करण जौहर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहली बार साथ में स्क्रीन स्पेस साझा करने जा रहे हैं।  इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की नई रिलीज डेट भी साझा कर दी है।

Ranveer Singh alia bhatt Film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani To Release On 28th April 2023 in cinemas
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टार कास्ट - फोटो : social media

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में लग रहा है कि यह फिल्म जबरदस्त फैमिली एंटरटेनर साबित होने वाली है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर से शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट इस समय अपने करियर के पीक पर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी जबरदस्त हिट साबित हुई है।
 

Ranveer Singh alia bhatt Film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani To Release On 28th April 2023 in cinemas
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए बताया है कि यह फिल्म अब 28 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आलिया भट्ट ने करण जौहर के हवाले से अपने इंस्टाग्राम से स्टेटमेंट साझा किया, जिसमें लिखा है- "7 साल बाद, आख़िर वो वक़्त आ गया अपने पहले, घर सिनेमाघर में लौटने का। अपनी सातवीं फिल्म के सेट पर मुझे एक नहीं बल्कि कई शानदार अभिनेताओं के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। यह एक कहानी है जो परंपराओं की जड़ों तक जाती है, और इस कहानी का संगीत दिल को छू जाने वाला है, अपने परिवार और दोस्तों के साथ पॉपकॉर्न खरीदने और बड़े पर्दे पर प्यार और मनोरंजन को महसूस करने का समय आ गया है। यह बताते हुए हम बहुत खुश और उत्साहित हैं ..."।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh alia bhatt Film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani To Release On 28th April 2023 in cinemas
रणवीर सिंह, आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए रिलीज डेट की जानकारी के साथ ही कैप्शन में लिखा- "मेरा दिल उत्साह और कृतज्ञता से भर गया है, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' अप्रैल, 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है!" वहीं इसके अलावा आलिया फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed