{"_id":"5af2a7094f1c1b64098b8fbd","slug":"ranveer-singh-anand-ahuja-dance-video-goes-viral-at-sonam-anand-reception","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के गाने पर 'जीजा' को गोद में उठाकर जमकर नाचे रणवीर सिंह, देखते ही छूट जाएगी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के गाने पर 'जीजा' को गोद में उठाकर जमकर नाचे रणवीर सिंह, देखते ही छूट जाएगी हंसी
Wed, 09 May 2018 01:40 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer and Anand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डांस में रणवीर सिंह का मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं। यह बात रणवीर ने एक बार फिर सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में साबित कर दी।रिसेप्शन में रणवीर डांस फ्लोर पर आनंद आहूजा को गोद में उठाकर ऐसे झूमे जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
2 of 5
Ranveer and Anand
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें रणवीर के साथ आनंद आहूजा का एक ऐसा डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। यह सब कुछ तब हुआ जब मीका सलमान खान की 'किक' फिल्म का फेमस गाना 'जुम्मे की रात' गा रहे थे। जिसमें उनका साथ सलमान खान दे रहे थे।
3 of 5
Ranveer Singh
पहले तो इस गाने पर रणवीर सिंह अकेले ही डांस कर रहे थे। जैसे ही रणवीर ने आनंद को देखा तो तुरंत गोद में उठा लिया। उसके बाद रणवीर और आनंद ने झूमकर ऐसे डांस किया कि वहां मौजूद लोग हक्का बक्का रह गए। तभी शाहरुख सोनम को ले आए और सभी जमकर नाचे। रणवीर और आनंद के इस जबरदस्त डांस ने मानो महफिल ही लूट ली।
रिसेप्शन की शुरुआत से ही रणवीर फुल ऑन डांस मूड में दिखाई दिए। रणवीर ने न केवल आनंद के साथ जमकर नाचे बल्कि अनिल कपूर और शाहरुख के साथ भी रिसेप्शन में अपने खास अंदाज में डांस का तड़का लगाया। पहले तो रणवीर कोट पहने हुए दिखाई दिए लेकिन जैसे जैसे डांस का खुमार उन पर चढ़ता गया रणवीर ने बिंदास होकर कोट उतारा और नाचने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने कई गानों पर डांस किया जिसमें 'पद्मावत' का खलीबली, बचना ऐ हसीनो, ततड़ ततड़,कोई मिल गया के अलावा दिल धड़कने दो गाने पर जमकर नाचे। रणवीर जब भी डांस फ्लोर पर आते हैं तो अपने डांस से मानो आग ही लगा देते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा सोनम और आनंद के रिसेप्शन में देखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।