{"_id":"5ae3147e4f1c1b360b8b6e00","slug":"ranveer-singh-and-arjun-kapoor-to-dance-at-sonam-kapoor-sangeet-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी में लाइमलाइट लूटने की तैयारी में अर्जुन, यह बॉलीवुड एक्टर भी प्लान में शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहन की शादी में लाइमलाइट लूटने की तैयारी में अर्जुन, यह बॉलीवुड एक्टर भी प्लान में शामिल
Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arjun Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अर्जुन कपूर एक बार फिर लाइमलाइट लूटने की तैयारी कर रहे हैं। कजिन मोहित मारवाह की संगीत सेरेमनी में जिस तरह अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने स्टेज पर आग लगाई, उसी तरह वह बहन सोनम कपूर की शादी में भी करने वाले हैं। इस बार उनके इस नेक इरादे में बॉलीवुड का एक सुपरहिट हीरो उनका साथ देने वाले हैं।
2 of 5
Arjun Ranveer
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह दोनों साथ मिलकर सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस करेंगे। ये 'गुंडे' अनिल कपूर के सुपरहिट गाने 'माय नेम इज लखन' पर डास परफॉर्मेंस देंगे। वैसे, ये दोनों एक्टर्स इसी गाने पर अवॉर्ड फंक्शन्स में भी स्टेज परफॉर्मेंस दे चुके हैं।
3 of 5
Arjun Kapoor
वहीं, सोनम कपूर की छोटी बहन जाह्नवी भी संगीत में डांस करेंगी। इसके लिए उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी के दो गाने चुने हैं। खबरों की मानें तो वह 'किसी के हाथ न आएगी ये लडकी' और 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया हैं' पर परफॉर्म करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sonam kapoor
संगीत सेरेमनी में होने वाली सारी परफॉर्मेंसेज को फराह खान कोरियोग्राफ कर रही हैं। खबर है कि पापा अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर ने इसकी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। सोनम और आनंद की शादी में करण जौहर और रणबीर कपूर भी परफॉर्म करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
sonam kapoor
बता दें, सोनम कपूर अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यासाची के तैयार किए हुए आउटफिट्स पहनने वाली हैं। जबकि जाह्नवी मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स पहनेंगी। सोनम अपने रिसेप्शन में राल्फ एंड रूसो या फिर एली साब के डिजाइनर आउटफिट्स पहनेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर की शादी 8 मई को मुंबई में होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।