{"_id":"5b2bfaf54f1c1bf16e8b91b7","slug":"ranveer-singh-and-deepika-padukone-getting-married-on-november-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणवीर की शादी की डेट का हुआ खुलासा, अभी जगह तय नहीं, मुंबई में होगा रिसेप्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणवीर की शादी की डेट का हुआ खुलासा, अभी जगह तय नहीं, मुंबई में होगा रिसेप्शन
Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ranveer and deepika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी जल्द ही निजी जिंदगी में सात फेरों के बंधन में बंधने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से चल रहा इस युगल का अफेयर 10 नवंबर को शादी में बदल जाएगा।
2 of 4
रणवीर और दीपिका
दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से होने वाली शादी की तारीख कुछ ही दिन पहले तय हुई है। दोनों परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वैडिंग करना चाहते थे, लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
हालांकि सूत्रों का दावा है कि मुंबई में रिसेप्शन पार्टी के लिए होटल तय कर लिया गया है। वैसे ना तो दीपिका-रणवीर और ना ही दोनों के परिवारों ने मीडिया में आई शादी की खबर पर कोई टिप्पणी की है।
3 of 4
ranveer singh and deepika padukone
बता दें कि इस साल की शुरुआत में इस युगल के लंदन में बंगला खरीदने की खबरें आई थीं। इसके बाद दीपिका के रणवीर की मां के साथ लंदन जाकर शादी की शॉपिंग करने की खबरें भी आई थीं। दीपिका ने कुछ दिन पहले मुंबई में भी अपनी मां के साथ एक नामी ब्रांड की दुकान से बहुत सारे गहने खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
deepika ranveer
दोनों के एक करीबी का दावा है कि पिछले दिनों जब ये युगल श्रीलंका में वक्त बिता रहा था तो उसी समय दोनों परिवारों ने वहीं पर रोका की रस्म पूरी कर ली थी। दोनों के शादी की थीम वाले उसी विज्ञापन में जल्द एकसाथ दिखने की भी चर्चा है, जिसमें अपनी शादी से पहले भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एकसाथ आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।