रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच कई बार उनके ब्रेकअप की खबरें भी आईं लेकिन उनका रिश्ता कभी नहीं टूटा। हाल ही में इन लव बर्ड्स का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे।
VIDEO: बालकनी में कोजी हो रहे थे दीपिका-रणवीर, अब वीडियो आ गया सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों अपने घर की बालकनी में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो केे रणवीर और दीपिका के फैन क्लब ने शेयर किया है।
पढ़ें - OMG: फिर से शादी करने जा रहीं प्रेग्नेंट ईशा देओल, जानें कौन होगा दूल्हा
दोनों एक-दूसरे में इतना खोए थे कि उन्होंने कैमरे पर भी ध्यान नहीं दिया। इस वीडियो को दीपिका और रणवीर के एक फैन ने शेयर किया है। फैन ने बैकग्राउंट में एक म्यूजिक भी प्ले किया है।
A post shared by Ranveer & Deepika (@deepveer_life) on
फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने सुना उनका ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन ये देखने के बाद मुझे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। मुझे यकीन है कि इस समय दोनों ने शराब पी हुई है इसीलिए उन्होंने कैमरे पर ध्यान नहीं दिया। मैं इस वीडियो को बार-बार देख रहा हूं।'
दीपिका और रणवीर का प्यार किसी से भी छिपा नहीं है। नो फिल्टर नेहा में रणवीर सिंह ने कहा था कि दीपिका बेस्ट किसर हैं। बता दें कि दोनों के बार-बार साथ स्पॉट किए जाने से संजय लीला भंसाली काफी नाराज हैं।