दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल हैं, जो अपनी क्यूट केमिस्ट्री से फैंस को हमेशा ही खुश कर देते हैं। रणवीर और दीपिका एक दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। लेकिन बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह उड़ रही है कि रणवीर और दीपिका अलग होने वाले हैं। दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन इन सब खबरों के बीच कपल की फ्लर्टी चैट सामने आई है, जिससे साबित हो गया है कि दोनों के बीच कोई परेशानी नहीं है।
Ranveer-Deepika: तलाक की खबरों के बीच सामने आई दीपिका-रणवीर की फ्लर्टी चैट, दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने अतरंगी फैशन सेंस में कमाल के लग रहे हैं। यह तस्वीरें उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं। इन फोटोज में रणवीर ने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ है और उनका कुल अंदाज देखने लायक है। तस्वीरों के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में 'हार्ट' इमोजी लगाया है।
रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर दीपिका पादुकोण ने एक मजेदार कमेंट किया है, जिससे साफ हो गया कि वह दोनों आज भी एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। दीपिका ने अपने लविंग हसबैंड के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'खाने के योग्य।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने क्यूट फेस वाली इमोजी भी लगाई है। वहीं, दीपिका के इस कमेंट का जवाब देते हुए रणवीर ने किस वाला इमोजी बनाया है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर साल 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। इससे पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। वहीं, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करेंगी। दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' फिल्म में दिखाई देंगी।