फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: कान में दीपिका साथ मस्ती के मूड में दिखे रणवीर सिंह, रेबेका हॉल और असगर फरहादी के साथ ली मिरर सेल्फी

Tue, 24 May 2022 03:52 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 24 May 2022 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone take mirror selfie with Rebecca Hall and Asghar Farhadi at Cannes Film Festival
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका पादुकोण ने जब से कान फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण  में जूरी मेंबर के रूप में एंट्री ली है तब से वह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री उस समिति का हिस्सा है जो संयुक्त रूप से तय करेगी कि कौन सी फिल्म पाल्मे पाल्मे डी ओर पुरस्कार अपने घर ले जाएगी। जूरी इस साल के विजेताओं की घोषणा 28 मई 2022 को करेगी। कुछ दिन पहले दीपिका के पति-अभिनेता रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की स्टार जोड़ी को हॉलीवुड स्टार रेबेका हॉल के साथ पार्टी करते देखा गया था। 
Ranveer Singh and Deepika Padukone take mirror selfie with Rebecca Hall and Asghar Farhadi at Cannes Film Festival
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रिबेका हॉल - फोटो : सोशल मीडिया

अब फिल्म फेस्टिवल की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दीपिका और रणवीर को जूरी के को-ज्यूरी सदस्यों रेबेका हॉल और असगर फरहादी के साथ मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। फोटो में अभिनेता गुलाबी रंग का सूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने इसे सफेद शर्ट के साथ पहना है। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए फंकी ग्लासेस भी पहने हैं। जबकि दीपिका सफेद रंग की शर्ट में नजर आ रही हैं। मेकअप की बात करें तो अभिनेत्री ने सिर्फ अपनी आंखों को हाईलाइट किया था और बालों में बन बनाया है। 

Ranveer Singh and Deepika Padukone take mirror selfie with Rebecca Hall and Asghar Farhadi at Cannes Film Festival
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिन पहले रणवीर 75वें वार्षिक कान फिल्म समारोह 2022 में एक कार्यक्रम के लिए दीपिका के साथ शामिल हुए। उन्हें रेबेका हॉल के साथ मुस्कुराते और पोज देते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरों के मुताबिक रणवीर ने अपनी पत्नी के साथ फ्रेंच रिवेरा में समय बिताने और छुट्टियों का आनंद लेने के लिए अपने काम के शेड्यूल से ब्रेक लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone take mirror selfie with Rebecca Hall and Asghar Farhadi at Cannes Film Festival
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। दीपिका पठान, फाइटर, द इंटर्न और प्रोजेक्ट के में नजर आने वाली हैं। वहीं रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस में नजर आने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed