फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj Trailer: 'हिंदुस्तान का शेर' बन दहाड़ने के लिए तैयार अक्षय कुमार, सामने आया पृथ्वीराज का नया ट्रेलर

Tue, 24 May 2022 03:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 24 May 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
Akshay kumar and manushi chillar starrer prithviraj new trailer out now film will released on 3 june 2022
पृथ्वीराज फिल्म में अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म 'पृथ्वीराज' रिलीज होने के लिए तैयार है। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन अब मेकर्स ने इस फिल्म का नया ट्रेलर जारी किया है। इस ट्रेलर में पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार के साथ-साथ बाकी किरदारों की झलक भी काफी बारीकी के साथ दिखाई गई है। सोशल मीडिया पर यह ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। 

Akshay kumar and manushi chillar starrer prithviraj new trailer out now film will released on 3 june 2022
पृथ्वीराज का नया गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

एक मिनट ग्यारह सेकंड के इस ट्रेलर में अक्षय कुमार काफी दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज की युद्ध गाथा दिखाई जाएगी और उसकी झलक इस ट्रेलर में देखने को मिल रही है। ट्रेलर की शुरुआत ही लड़ाई से हो रही है। इसके बाद युद्ध की रणनीति और एक भयकंर युद्ध की झलक दिखाई गई। इस ट्रेलर में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की केमिस्ट्री भी है, जो इस ट्रेलर को और खूबसूरत बना रही है। 

Akshay kumar and manushi chillar starrer prithviraj new trailer out now film will released on 3 june 2022
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के नए ट्रेलर की एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'वह सिंह दिल के थे और उनके साहस की कोई सीमा नहीं थी सम्राट पृथ्वीराज चौहान। देखें #HindustanKaSher अभी एक्शन में है।' फैंस अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं, जिस पर हर किसी ने फिल्म के नए ट्रेलर की तारीफ की है। कुछ लोगों ने फायर के इमोजी शेयर किए हैंं तो वहीं कुछ ने फिल्म को सुपरहिट बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay kumar and manushi chillar starrer prithviraj new trailer out now film will released on 3 june 2022
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

'पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है, जो 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय कुमार और मानुषी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा सोनू सूद, संजय दत्त, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed