फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह ने इस बार लगाया बाजीराव से बड़ा निशाना, 60 साल पहले की दुनिया दिखाने की तैयारी

Wed, 09 Dec 2020 07:27 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 09 Dec 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh and rohit shetty film cirkus shows era of 60s
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मारधाड़ और तोड़फोड़ वाली फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाने वाले फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी इस समय अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित ने रणवीर के साथ जब से इस फिल्म की घोषणा की है, तब से ही यह फिल्म चर्चा का विषय रही है। एक के बाद एक फिल्म के बारे में नई नई जानकारियां मिलती रहीं, और अब सूत्रों ने बताया है कि रोहित शेट्टी की यह फिल्म 60 के दशक की कहानी होगी।

ranveer singh and rohit shetty film cirkus shows era of 60s
फिल्म सर्कस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' विलियम शेक्सपियर के लिखे नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह दोहरे किरदार में नजर आएंगे। रणवीर के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा और जैकलीन फर्नांडिस भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सूत्रों ने बताया है कि रोहित शेट्टी अपनी इस फिल्म को लेकर फैसला ले चुके हैं कि वह इस फिल्म को उस जमाने की बनाएंगे जब मोबाइल फोन जैसी टेक्नोलॉजी अस्तित्व में नहीं थी।

ranveer singh and rohit shetty film cirkus shows era of 60s
रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह - फोटो : Instagram/ranveersingh

फिल्म 'सर्कस' की कहानी 60 के दशक की होगी। उस समय के हिसाब से फिल्म में वास्तविकता लाने के लिए रोहित शेट्टी कलाकारों की पोशाकों पर बहुत गहराई से काम कर रहे हैं। फिल्म पर वह कहानी के अलावा कलाकारों के पहनावे पर ही ज्यादा जोर दे रहे हैं। उनके हिसाब से लोग जब इस फिल्म को देखें तो उन्हें 60 के दशक जैसी अनुभूति होनी ही चाहिए। कॉमेडी और एक्शन का तड़का अपनी जगह पर होगा। फिल्म में रणवीर सिंह बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh and rohit shetty film cirkus shows era of 60s
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कुछ समय पहले रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग की शुरुआत मुंबई में ही की थी। इसके बाद वह फिल्म की शूटिंग हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में करेंगे। इसके बाद गोवा और ऊटी जाने की भी योजना है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' पहले से बनकर तैयार हो चुकी है। वैसे तो यह फिल्म इसी साल रिलीज हो जाती लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघरों पर ताले लग जाने के कारण अब यह फिल्म अगले साल मार्च के आस पास रिलीज होगी।

विज्ञापन
ranveer singh and rohit shetty film cirkus shows era of 60s
फिल्म 83 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगी जबकि रणवीर सिंह और अजय देवगन एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए नजर आएंगे। उधर, रणवीर सिंह की एक फिल्म '83' बनकर तैयार हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ष 1983 में जीते क्रिकेट विश्व कप की यात्रा पर आधारित होगी। रणवीर सिंह फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह ने फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की भी शूटिंग खत्म कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed