फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh Bold Photoshoot: पुलिस के सामने रणवीर सिंह का खुलासा, तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

Thu, 15 Sep 2022 08:30 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 15 Sep 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Bold Photoshoot actor revealed that his photo is morphed to Mumbai police in statement
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट के जरिए सुर्खियों में बने रहे थे और उनका खूब विरोध भी हुआ था। अभिनेता ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में अहम खुलासा किया था। अभिनेता का कहना है कि जिस एक तस्वीर के लिए उनके खिलाफ मुंबई में 26 जुलाई को अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की गई थी, उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। रणवीर सिंह ने कहा है कि यह फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड नहीं की गई थी। 

Ranveer Singh Bold Photoshoot actor revealed that his photo is morphed to Mumbai police in statement
रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

अभिनेता रणवीर सिंह ने 29 अगस्त को मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में यह दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से वह तस्वीर शेयर नहीं की गई। अभिनेता ने कहा कि जिस तस्वीर का न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन का हिस्सा होने की बात की जा रही है, वह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई सात तस्वीरों में नहीं है। उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी एक तस्वीर के आधार पर, जिसमें कथित रूप से अभिनेता का प्राइवेट पार्ट दिख रहा है, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की थी।

Ranveer Singh Bold Photoshoot actor revealed that his photo is morphed to Mumbai police in statement
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अब यह पुष्टि करने के लिए तस्वीर को फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है, ताकि पता चल सके कि यह मॉर्फ्ड है या नहीं। अगर यह पता चलता है कि तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो रणवीर सिंह को मामले में क्लीन चिट मिलने की संभावना है। क्योंकि मामला इसी एक फोटो के आधार पर उनके खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Bold Photoshoot actor revealed that his photo is morphed to Mumbai police in statement
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

एक अधिकारी ने कहा, अभिनेता ने अपने बयान में कहा है कि जो सात तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, वे अश्लील नहीं थीं और उन्होंने अंडरवियर पहना हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस तस्वीर को लेकर शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज कराया है, वह फोटोशूट का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने हमें फोटोशूट के दौरान ली गई सभी तस्वीरों दी हैं। पुलिस ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट की भी जांच की है, जिसमें शिकायतकर्ता वाली तस्वीर नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed