{"_id":"5a2e25404f1c1b8d698c0f3e","slug":"ranveer-singh-cop-role-in-simmba-that-is-copied-by-anil-kapoor-film-mr-azad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह ने चुराया इस सुपरस्टार का 23 साल पहले वाला लुक, क्या आप पहचान पाए?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह ने चुराया इस सुपरस्टार का 23 साल पहले वाला लुक, क्या आप पहचान पाए?
Mon, 11 Dec 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावती' के रिलीज न होने पर उनके फैंस को बहुत दुख है। मगर उनकी अपकिंमग फिल्म 'सिम्बा' ने फैंस की निराशा को थोड़ा कम कर दिया है। बीते दिनों 'सिम्बा' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने रणवीर की इस फिल्म का टीजर पोस्टर रिलीज करके सभी को चौंका दिया। इसके बाद से रणवीर के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री के इंतजार शुरू हो गया है।
2 of 4
इंतजार हो भी क्यों ना..?? आखिर रणवीर सिंह पहली बार बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं। खास बात ये भी है कि रणवीर सिंह पहली बार पुलिस वाला किरदार भी करेंगे। बात करें 'सिम्बा' में रणवीर के लुक की तो पूरा मीडिया 'सिम्बा' में रणवीर के लुक की अनिल कपूर के लुक से तुलना कर रहा है।
3 of 4
जी हां, 'सिम्बा' में जिस तरह रणवीर का मूछों वाला लुक है वैसा ही लुक 1994 में आई अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर आजाद' में अनिल कपूर का था। इस फिल्म में अनिल भी एक पुलिस वाले की भूमिका में थे। 'मिस्टर आजाद' में अनिल और 'सिम्बा' के रणवीर सिंह की मूछ करीब एक जैसी है। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म 'सिम्बा' का टीजर पोस्टर शेयर किया गया है। पोस्टर पर 'संग्राम भालेराव अका सिम्बा' लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी करेंगे और रिलायंस एंटरटेनमेंट इसे प्रस्तुत करने जा रही है। इस फिल्म का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर Simmba ट्रेंड करने लगा। रणवीर सिंह के फैंस को ये पोस्टर लगातार पसंद आ रहा है और इसे खूब तारीफें भी मिल रही हैं। फिलहाल रणवीर अपनी फिल्म 'गली ब्वॉय' की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म में वो रैपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।