{"_id":"5c33008bbdec22570156b900","slug":"ranveer-singh-covers-his-face-on-seeing-paps-is-he-hiding-his-new-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काले कपड़े में चेहरा छिपा सिनेमाघर पहुंचे रणवीर, सिंबा देख रहे फैंस को दिया सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काले कपड़े में चेहरा छिपा सिनेमाघर पहुंचे रणवीर, सिंबा देख रहे फैंस को दिया सरप्राइज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
रणवीर
Trending Videos
रणवीर
आपको बता दें, रणवीर मुंबई के एक सिनेमाघर में उनकी फिल्म सिंबा को देख रहे दर्शकों से मिलने पहुंचे। इस दौरान रणवीर ने काले रंग के कपडे से अपना चेहरा ढका हुआ था। वहीं रणवीर के फैंस अचानक देखकर उत्साहित हो गए। वह उनके इस लुक को लेकर तमाम तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं कि उनका यह लुक कहीं उनकी अगली फिल्म के लिए तो नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh
रणवीर के फैंस ने उनकी एक झलक पाने के लिए उनको घेर लिया, जिसके बाद रणवीर वहां से जल्दी से निकल गए। रणवीर सिंह पहले भी इस तरह से अपने फैंस से मिलने जाते रहे हैं। वहीं हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा इन दिनों कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने पहले 9 दिनों में 170 करोड़ रुपए का बिजनेस किया।
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : amar ujala
रणवीर एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में अभिनेता अक्षय कुमार से आगे निकल गए हैं। साल 2012 में अक्षय ने 413.22 करोड़ का कारोबार कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वहीं रणवीर सिंह ने पद्मावत और सिंबा के साथ 466.95 करोड़ रुपए का कारोबार कर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। उनकी फिल्म सिंबा का कमाई अभी जारी है।
विज्ञापन
Ranveer Singh
- फोटो : Instagram
वहीं रणवीर की अगली फिल्म गली ब्वॉय का टीजर रिलीज हो गया। दर्शक टीजर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। इससे पहले गली ब्वॉय में रणवीर सिंह के किरदार का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। वहीं कहा जा रहा है फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह का किरदार हॉलीवुड फिल्म 8 Mile के स्टार ऐमिनैम से मिलता-जुलता है।
