{"_id":"5dcc13978ebc3e5b1f4be5cc","slug":"ranveer-singh-deepika-padukone-going-to-tirupati-to-celebrate-their-1st-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवार सहित तिरुपति के लिए रणवीर-दीपिका हुए रवाना, जानें पहली सालगिरह का सेलिब्रेशन प्लान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिवार सहित तिरुपति के लिए रणवीर-दीपिका हुए रवाना, जानें पहली सालगिरह का सेलिब्रेशन प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 13 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
14 नवंबर 2018 को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे थे। इस साल उनकी पहली सालगिरह है। ऐसे में अपनी पहली सालगिरह को अपने परिवार के साथ मनाने के लिए रणवीर- दीपिका एयरपोर्ट पर अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए, जहां से वो तिरुपति के लिए रवाना हो गए हैं। वैसे अगर आपको नहीं पता कि क्या है दीपिका रणवीर का वेडिंग एनीवर्सरी प्लान तो हम आपको बताते हैं इस खबर में...
2 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी की तरह ही अपनी पहली सालगिरह को भी निजी तरीके से ही सेलिब्रेट करेंगे। दोनों सबसे पहले बुधवार (13 नवंबर) को अपने परिवार के साथ तिरुपति के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद 14 नवंबर को परिवार के साथ ही दीपिका-रणवीर तिरुपति बालाजी और पद्मापति के दर्शन करेंगे।
3 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
14 नवंबर को तिरुपति और पद्मावति के दर्शन करने के बाद 15 नवंबर को परिवार के साथ ही दीपिका-रणवीर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए अमृतसर रवाना हो जाएंगे। वहीं 15 तारीख को ही मुंबई वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Padukone and Ranveer Singh
- फोटो : social media
बता दें कि शादी के पहले एक लंबे वक्त तक दीपिका-रणवीर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया। वहीं दोनों ने शादी भी इटली में सिर्फ खास रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में ही की। दोनों के शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Ranveer Singh and Deepika padukone
इटली में शादी करने के बाद दोनों ने भारत आकर अलग अलग जगहों पर रिसेप्शन दिया था। गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चार्मिग कपल्स में से एक गिने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी दोनों नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।