फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: कान में इस फेमस एक्ट्रेस संग पार्टी करते नजर आए दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, देखें फोटोज

Mon, 23 May 2022 02:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 May 2022 02:41 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone seen partying with this famous british actress rebecca hall at Cannes, see photos
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रिबेका हॉल - फोटो : सोशल मीडिया

कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण का हर दिन नया ग्लैमरस रूप देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस रोज अलग-अलग आउटफिट्स में अपना फोटोशूट करा रही हैं। 75 वें कान फेस्टिवल में दीपिका को जूरी मेंबर बनाया गया है, जिसकी वजह से उन्हें दिग्गज फिल्मी हस्तियों के साथ मुलाकात और पार्टी करने का मौका मिल रहा है। एक्ट्रेस को रविवार के दिन भी ऐसे ही एक इवेंट में देखा गया। अब उनकी पार्टी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर आ चुकी है, जिसमें वह जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं।

Ranveer Singh Deepika Padukone seen partying with this famous british actress rebecca hall at Cannes, see photos
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

कान फेस्टिवल में पहु्ंचने के बाद दीपिका अब कई शानदार ड्रेस में अपनी फोटोज फैंस संग शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक कलर के बेहद खूबसूरत बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके अलावा वह अपना एलिगेंट लुक की फोटोज भी फैंस संग साझा कर चुकी हैं। अब ताजा तस्वीरों में दीपिका को व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और हॉट पिंक कलर की स्कर्ट में पार्टी करते देखा गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ranveersingh (@ranveersinghsfanclub)

Ranveer Singh Deepika Padukone seen partying with this famous british actress rebecca hall at Cannes, see photos
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लुक में उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के साथ डिओर ब्रांड की पार्टी अटेंड की। इस आलीशान पार्टी में फेमस ब्रिटिश एक्ट्रेस रिबेका हॉल भी मौजूद थीं। रिबेका के साथ रणवीर और दीपिका पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फोटोज में तीनों सितारे हंसते हुए पार्टी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Deepika Padukone seen partying with this famous british actress rebecca hall at Cannes, see photos
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म गहराइयां में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी,अनन्या पांडे भी नजर आए थे। शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह इस साल मई महीने में रिलीज हुई फिल्म जयेशभाई जोरदार में दिखे थे। यशराज प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को भी जनता का प्यार नहीं मिल सका। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत खराब रहा। रणवीर जैसे स्टार के होने के बावजूद यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी न छू सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed