फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में ही यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ‘धुरंधर’ अब 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म का एक्शन दर्शकों को रास आ गया है। जानिए, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया? साथ ही इसका कुल कलेक्शन कितना हो चुका है।
2 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ का बारहवें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने मंलवार को यानी बारहवें दिन 19.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने सोमवार को भी 30.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं वीकएंड पर यानी शनिवार को 53 करोड़ रुपये और रविवार को 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह रिलीज के बाद फिल्म ‘धुरंधर’ का सबसे ज्यादा कलेक्शन रहा।
3 of 5
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
400 करोड़ क्लब में रखा कदम
फिल्म ‘धुरंधर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 400.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म 400 करोड़ करोड़ का हिस्सा बन चुकी है। फिल्म का कुल बजट भी मीडिया रिपोर्ट्स में 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म वीकएंड पर जितना अच्छा कलेक्शन कर रही है, लगभग उतनी ही बढ़िया कमाई वीकडेज पर भी कर रही है।
4 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड ‘छावा’ के कलेक्शन का पीछा कर रही है ‘धुरंधर’
फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तो 600 करोड़ रुपये की कमाई की तरफ बढ़ रहा है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 594.50 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। अब यह फिल्म ‘छावा’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार करना चाहती है। फिल्म ‘छावा’ ने वर्ल्डवाइड 797.34 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इस साल सबसे ज्यादा कमाई ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने की थी, इसने वर्ल्डवाइड 850–900 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में अब ‘धुरंधर’ इन फिल्मों की कमाई को पार करने की कोशिश में है।
5 of 5
फिल्म 'धुरंधर'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अगले साल आएगा फिल्म का सीक्वल
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए। फिल्म 'धुरंधर' के सीक्वल का एलान भी मेकर्स ने कर दिया है। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगा। बता दें कि 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।