फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, क्या आलिया की प्रेग्नेंसी है वजह?

Sat, 16 Jul 2022 03:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 16 Jul 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani to not release on February 2023 rescheduled due to Alia bhatt pregnancy
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं और करण लगातार अपनी इस फिल्म के बारे में जानकारी देते रहते हैं। ऐसे में फैंस के बीच भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। लेकिन अब फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है। आलिया और रणवीर की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है।

ranveer singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani to not release on February 2023 rescheduled due to Alia bhatt pregnancy
आलिया भट्ट, करण जौहर - फोटो : Instagram

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को ध्यान में रखते हुए करण ने फिल्म के अहम सीक्वेंस की शूटिंग के शेड्यूल को आगे खिसका दिया है। इस जरूरी सीन की शूटिंग अगस्त में ही होनी थी लेकिन अब इस सीन को आलिया की डिलीवरी के बाद ही शूट किया जाएगा। शूटिंग में देरी के कारण फिल्म की रिलीज की तारीख में देरी हुई है। 

ranveer singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani to not release on February 2023 rescheduled due to Alia bhatt pregnancy
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की स्टार कास्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट ने जुलाई के महीने में इस फिल्म की शूटिंग की थी। उस समय शूटिंग लगभग 10 से 15 दिनों तक चली थी, जिसके बाद से ही अभिनेत्री ब्रेक पर चल रही हैं और अब आलिया इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 में फिर से शुरू करेंगी। हालांकि, अब तक मेकर्स की तरफ से इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया और रणवीर के अलावा, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh film Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani to not release on February 2023 rescheduled due to Alia bhatt pregnancy
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पति रणबीर कपूर से होती आलिया की टक्कर
आलिया भट्ट के पति और अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इन दिनों रणबीर और श्रद्धा अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम चल रहा है जिसका टाइटल अब तक तय नहीं हुआ है। लेकिन एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा है कि मेकर्स इस अनटाइटल्ड फिल्म को 10 फरवरी 2023 को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यानी अगर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट में बदलाव नहीं होता है तो बॉक्स ऑफिस पर आलिया और रणबीर कपूर के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed