फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग केस में दीपिका पादुकोण से पूछताछ के बाद रणवीर सिंह ने किया पहला ट्वीट, हो गया वायरल

Fri, 09 Oct 2020 11:43 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 09 Oct 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Makes First tweet  After Wife Deepika Padukone Interrogation By NCB Drug case
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने बॉलीवुड के कई सितारों से पूछताछ की। ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के व्हाट्सएप चैट सामने आया था। एनसीबी ने दीपिका को समन भेजा और कई सवाल पूछे। अब लंबे समय बाद अभिनेता रणवीर सिंह ने एक ट्वीट किया है जो कि चर्चा में है।



Ranveer Singh Makes First tweet  After Wife Deepika Padukone Interrogation By NCB Drug case
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रणवीर सिंह ने चार महीने बाद ये ट्वीट किया है। उनका आखिरी ट्वीट सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद का था जिसमें उन्होंने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी। जब एनसीबी ने दीपिका से पूछताछ की थी, उस वक्त रणवीर ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साधे रखी। अब रणवीर ने  एक सरकारी कैंपेन को लेकर ट्वीट किया।

Ranveer Singh Makes First tweet  After Wife Deepika Padukone Interrogation By NCB Drug case
रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ranveersingh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर सभी से एकजुट होने की अपील की है। जिसके बाद अन्य क्षेत्रों की हस्तियों समेत बॉलीवुड सितारों ने पीएम मोदी के इस जागरुकता कैंपेन का समर्थन किया। रणवीर ने लिखा- ‘चलो कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट होते हैं।‘
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Makes First tweet  After Wife Deepika Padukone Interrogation By NCB Drug case
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI

बता दें कि एनसीबी के पास अब तक कोई ऐसा सबूत नहीं मिला है जिसमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह या किसी दूसरे निर्माता निर्देशक के नशीले पदार्थों के कारोबार में लिप्त होने की जानकारी सामने आई हो। रिया चक्रवर्ती को भी मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। अब दीपिका पादुकोण भी वापस गोवा जाकर अपनी फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर चुकी हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh Makes First tweet  After Wife Deepika Padukone Interrogation By NCB Drug case
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ड्रग्स मामले में दीपिका का नाम सामने आने के वक्त वह गोवा में शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ युवा अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एनसीबी के बुलावे पर दीपिका को अपनी इस फिल्म की शूटिंग बीच में से ही छोड़कर आना पड़ा था। कुछ दिन तो उन्होंने वहां जाकर क्वारंटीन में बिताए। और, जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की तो उसके दो से तीन दिन बाद ही उन्हें एनसीबी का समन पहुंच गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed