{"_id":"5c624728bdec22108404c6b7","slug":"ranveer-singh-now-turn-rapper-for-gully-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ-सलमान के नक्शेकदम पर चले रणवीर सिंह, वेलेंटाइन डे पर दर्शक देखेंगे सबसे बड़ा सरप्राइज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ-सलमान के नक्शेकदम पर चले रणवीर सिंह, वेलेंटाइन डे पर दर्शक देखेंगे सबसे बड़ा सरप्राइज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और सलमान खान के बाद अब रणवीर सिंह भी उनके नक्शेकदम पर चल निकले हैं। रणवीर सिंह खुद कहते हैं कि उनकी ऊर्जा को काबू कर पाना खुद उनके अपने बस की बात नहीं है। इसी के चलते वह कभी कभी मुश्किल में भी फंस जाते हैं लेकिन रणवीर सिंह ने अपनी ऊर्जा का गायिकी में जिस तरह इस्तेमाल किया है, वह संगीत उद्योग के लिए इस नए साल का नया सरप्राइज बन चुका है। अमिताभ और सलमान भी अपनी फिल्मों में गीत गा चुके हैं।
2 of 5
gully boy
- फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा में अभिनेताओं का अपने किरदार के लिए गाने गाना नई बात नहीं है। सच तो ये है कि पार्श्वगायन का दौर आने से पहले सारे सितारे अपने गाने खुद ही गाते थे लेकिन, अमिताभ बच्चन के दौर के बाद से हर बड़ा सितारा अपने करियर में दो चार बढ़िया गाने अपनी आवाज में रिकॉर्ड करवाता ही रहा है। जमाना इन दिनों रणवीर सिंह का दीवाना है तो अपने दीवानों से याराना निभाने के लिए रणवीर ने भी अपनी अगली फिल्म गली ब्वॉय में खूब गाना गाया है।
3 of 5
gully boy
- फोटो : twitter
गली ब्वॉय का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर कर रणवीर मुंबई लौटे तो यहां इस फिल्म के गाने अपना टाइम आएगा के साल का पहला चार्ट बस्टर बनने की खबर उनका इंतजार करती मिली। रणवीर का ये गाना सारे म्यूजिक चार्ट्स पर नंबर वन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Gully Boy
- फोटो : social media
रणवीर से इस कामयाबी के बारे में बात चली, तो वह बोले, ‘मैं बचपन से ही हिप हॉप आर्टिस्ट बनना चाहता था। लोगों ने मुझे इस कला के लिए भी सराहा है तो मेरा सिर शुक्रिया में झुक चुका है। मैंने अपना सब कुछ इस फिल्म में झोंक दिया था। मेरी आत्मा जानती है कि इसके पीछे कितने दिनों की मेहनत लगी है। मेरे लिए ये कामयाबी बहुत ही निजी, भावपूर्ण और सिनेमा में मेरे अब तक के करियर का बहुत ही खास लम्हा है।’
विज्ञापन
5 of 5
gully boy
इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। खास बात यह है कि जोया अख्तर के साथ रणबीर सिंह की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने जोया के साथ 'दिल धड़कने दो' में काम किया था। बात करें गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण मुस्लिम परिवार के लड़के की कहानी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर है और जिसका सपना एक रैपर बनने का है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनका किरदार भी एक मुस्लिम लड़की का है। गली ब्वॉय 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।