{"_id":"5af260744f1c1b9d098b8e24","slug":"ranveer-singh-once-again-express-his-love-for-deepika-padukone-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका को देखते ही अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए रणवीर सिंह, खुलेआम कह दिया 'दिल है तुम्हारा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका को देखते ही अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए रणवीर सिंह, खुलेआम कह दिया 'दिल है तुम्हारा'
Wed, 09 May 2018 09:01 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Ranveer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने लोगों के सामने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। लेकिन उनके रिश्ते के सबूत अक्सर सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जब दीपिका 'मेट गाला' इवेंट में रेड गाउन पहनकर पहुंचीं तो रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा दिया जिसे जानकर आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
2 of 5
Deepika Padukone
'मेट गाला 2018' का थीम इस बार 'हेवेनली बॉडीज फैशन एंड द कैथलिक इमैजिनेशन' था। कैथलिक परंपरा ने फैशन की दुनिया को किस तरह प्रेरित किया, इसकी झलक सेलेब्स की आउटफिट्स, मेकअप और एक्सेसरीज में दिखनी चाहिए थी। दीपिका पादुकोण इवेंट में प्रबल गुरांग की डिजाइन की गई ड्रेस में नजर आईं।
3 of 5
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसे देखते ही रणवीर अपने जज्बात पर काबू नहीं कर पाए और कुछ ऐसा लिखा दिया कि पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया। रणवीर ने दीपिका की इस तस्वीर पर कमेंट किया 'उफ्फ यार'। इसके साथ ही रणवीर ने हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब दीपिका के लिए रणवीर ने प्यार का इजहार यूं खुलेआम किया हो।
रणवीर सिंह हाल ही में ‘मोस्ट डिजायरेबल मैन 2017’ चुने गए हैं। इस बात का शुक्रिया करते हुए रणवीर सिंह ने ट्वीट करक लिखा,‘मोस्ट डिजायरेबल, स्वीट !! थैंक यू उन सभी के लिए जिन्होंने मुझे वोट किया’। रणवीर सिंह के इस ट्वीट पर दीपिका ने जवाब देते हुए लिखा, ‘आपका स्वागत है…’ और साथ ही दिल भी भेजा। अब दीपिका के ट्वीट का जवाब रणवीर कैसे न देते... उन्होंने भी ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘हाहहाहहा..।’ साथ ही उन्होंने किस का एक स्माइली भी भेजा था।
बीते कुछ समय से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है। कहा जा रहा है यह दोनों इस साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के परिवार कई बार मुलाकात कर चुके हैं और आपको तो पता ही कि कई मौके पर रणवीर, दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।